Virgo Yearly Horoscope 2023: कन्या राशि वालों के लिए ऐसा रहेगा साल 2023, यहां देखें वार्षिक राशिफल

Virgo Yearly Horoscope 2023: कन्या राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने रखे है क्योंकि आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने कन्या राशिफल 2023
New Year 2023 Varshik Rashifal: कन्या राशिफल 2023 (kanya Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में कन्या राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित कन्या वार्षिक राशिफल 2023 (Virgo Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष कन्याजातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?
वर्ष की शुरुआत में करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं.बृहस्पति 22 अप्रैल को अष्टम भाव में राहु के साथ ही युति बनाएंगे.इस दौरान काम में जरा सी भी लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है.इसलिए सतर्क रहें।
इस वर्ष कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है.आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा.लेकिन वर्ष की शुरुआत में आपका मन पढ़ाई में कम ही लगेगा.आपकी एकाग्रता बार-बार भंग होगी.यदि आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके सफलता के द्वार खुल जाएंगे.
बुधवार के व्रत रखें. प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें. बुध देव के बीज मंत्र का जाप करें. शाम के समय किसी मंदिर में काले तिलों का दान करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा. आपको उत्तम गुणवत्ता वाला पन्ना रत्न धारण करना चाहिए.
शुभ रंग:-नीला
शुभ अंक:- 1
भगवान शिव का पूजन तथा अभिषेक कीजिए लाभ होगा
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










