Guru Mangal Vakri 2025: नए साल में मंगल ग्रह होंगे वक्री, जानें किन ग्रहों पर पड़ेगा असर

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Guru Mangal Vakri 2025

Guru Mangal Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्ष 2025 आपके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन और नई शुरुआत का संकेत दे सकता है. इस वर्ष आपके जीवन में कुछ ऐसे परिवर्तन होंगे जो भविष्य की दिशा को निर्धारित करने में सहायक होंगे. कुछ प्रमुख ग्रहों के गोचर न केवल आपके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करेंगे, बल्कि वैश्विक घटनाओं पर भी उनका प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

Guru Mangal Vakri 2025:  साल 2024 अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. 2024 के समाप्त होने में कुछ ही महीने बचे हैं और शीघ्र ही हम सभी वर्ष 2025 में प्रवेश करेंगे. नया वर्ष 2025 प्रारंभ से ही ग्रह नक्षत्रों का महत्वपूर्ण प्रभाव उत्पन्न करेगा. ग्रहों के प्रभाव के कारण सभी 12 राशियों पर काफी प्रभाव देखने को मिल सकता है.
नए साल 2025 में मंगल ग्रह होंगे वक्री

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को नवग्रहों में सेनापति का स्थान प्राप्त है. इस वर्ष, 7 दिसंबर से यह वक्री अर्थात् टेढ़ी चाल में प्रवेश करेगा और 24 फरवरी 2025 तक इसी स्थिति में रहेगा. नए वर्ष 2025 में मंगल ग्रह के वक्री होने से किन राशियों की किस्मत में उन्नति होने वाली है.

मिथुन राशि में प्रवेश करने के बाद, मंगल 2 अप्रैल को पुनः कर्क राशि में जाएंगे और वहां 6 जून तक रहेंगे. इस प्रकार, मंगल 20 अक्टूबर से लेकर 6 जून के बीच मकर, कर्क और मिथुन राशियों में उपस्थित रहेंगे. कर्क राशि मंगल की नीच राशि मानी जाती है, लेकिन पाप ग्रहों के लिए यह ध्यान देने योग्य है कि वे तीसरे, छठे और 11वें भाव में सकारात्मक परिणाम देते हैं.

मेष राशि

मेष राशि में गुरु ग्रह दूसरे भाव में और मंगल ग्रह चौथे भाव में वक्री स्थिति में होंगे. इस स्थिति के कारण मेष राशि के जातकों के जीवन में कई चुनौतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं. करियर के संदर्भ में, नौकरी में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लग्न भाव में गुरु ग्रह और तीसरे भाव में मंगल वक्री स्थिति में होंगे. वृषभ राशि के जातकों को वर्ष 2025 में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है. व्यवसाय में बिना उचित योजना के कार्य करना हानिकारक हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह दसवें और मंगल ग्रह बारहवें भाव में वक्री होंगे. इस स्थिति के कारण सिंह राशि के जातकों के जीवन में भी कठिनाइयाँ आ सकती हैं. नौकरी में अत्यधिक दबाव के चलते आप नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं. व्यवसाय में आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola