Guru Gochar 2025: आद्रा नक्षत्र में बृहस्पति का प्रवेश, दुनिया में मचेगा राजनीतिक भूचाल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jun 2025 4:15 PM

विज्ञापन

Guru Gochar 2025 zodiac sign effect

Guru Gochar 2025: बीते 14 जून 2025 को बृहस्पति ग्रह आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, जिसे बदलाव, विद्रोह और उथल-पुथल का प्रतीक माना जाता है. इस गोचर का प्रभाव न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक राजनीति, सामाजिक ढांचे और तकनीकी क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन ला सकता है. जानिए इसका व्यापक असर.

विज्ञापन

Guru Gochar 2025: बीते 14 जून 2025 की रात 12:07 बजे, ग्रहों के गुरु बृहस्पति ने राहु के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है. इससे पहले, वे 14 मई को मिथुन राशि में पहुंचे थे. अब बृहस्पति लगभग 13 अगस्त 2025 तक आद्रा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र स्वभाव से ही परिवर्तन, उथल-पुथल और तीव्र गतिशीलता का प्रतीक माना जाता है.

आद्रा नक्षत्र की शक्ति और बृहस्पति का प्रभाव

आद्रा का संबंध ब्रह्मा के क्रोध से माना गया है, और इसके देवता रुद्र (शिव का उग्र रूप) हैं. यह नक्षत्र क्रांति, असंतोष, तकनीकी बदलाव, और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ा हुआ है. ऐसे में बृहस्पति जैसे शुभ ग्रह का इस नक्षत्र में प्रवेश दुनिया में गहरे और दूरगामी प्रभाव छोड़ सकता है.

 पैसे टिकते नहीं? घर की ये दिशा बना रही है आपको कंगाल

राजनीतिक अस्थिरता के संकेत

इस गोचर के दौरान कई देशों में सरकार विरोधी आंदोलन, असंतोष, और सत्ता परिवर्तन की स्थितियां बन सकती हैं. नेताओं के खिलाफ विरोध, जनता में आक्रोश, और राजनीतिक संघर्ष तेजी पकड़ सकते हैं. कुछ देशों में राष्ट्रपति शासन या सेना का हस्तक्षेप भी संभव है.

युद्ध, तनाव और वैश्विक अशांति

ग्रहों की यह चाल दुनिया भर में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक तनाव को बढ़ा सकती है. कुछ क्षेत्रों में हालात इतने बिगड़ सकते हैं कि गृहयुद्ध या अंतरराष्ट्रीय संघर्ष जैसे हालात बन जाएं. महामारी, भुखमरी और भय जैसी स्थितियां जनमानस को प्रभावित कर सकती हैं.

प्राकृतिक आपदाओं की संभावना

इस गोचर के चलते भूकंप, बाढ़, तूफान और ग्लेशियर फटना जैसी आपदाओं की आशंका बढ़ रही है. खासतौर पर हिम क्षेत्रों और सर्द जलवायु वाले इलाकों में ज्यादा नुकसान की संभावना है. जलवायु परिवर्तन के असर स्पष्ट दिखाई देंगे.

तकनीकी क्रांति का आरंभ

हालांकि, इस गोचर का एक उज्ज्वल पक्ष भी है. AI, ड्रोन, साइबर सिक्योरिटी, और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में जबरदस्त प्रगति होगी. कुछ देश रक्षा तकनीक और एयरोस्पेस में बड़ा कदम उठा सकते हैं.

गुरु की अतिचारी चाल: आने वाले 8 वर्षों की बड़ी चेतावनी

14 मई से बृहस्पति ग्रह अतिचारी गति से चल रहे हैं, यानी उनकी चाल सामान्य से भिन्न है. यह स्थिति 2033 तक बनी रह सकती है. ऐसे में राजनीतिक, सामाजिक और भौगोलिक बदलाव लगातार होते रहेंगे. इतिहास में भी यही स्थिति महाभारत, विश्व युद्ध और कोविड-19 जैसे बड़े घटनाक्रमों के दौरान देखी गई थी.

आने वाला समय: सजगता और संतुलन की जरूरत

बृहस्पति का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश एक सामान्य गोचर नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर बदलाव की चेतावनी है. यह समय ध्यान, अनुशासन और जागरूकता के साथ जीने का है.

जन्मकुंडली, वास्तु दोष, रत्न परामर्श या धार्मिक आयोजनों की जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 | 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola