Gemini Monthly Horoscope December 2025: करियर में नया मुकाम मिलेगा? मिथुन राशि के लिए दिसंबर बेहद शुभ, पढ़ें मासिक राशिफल

Updated:
विज्ञापन
Gemini Monthly Horoscope December 2025

मिथुन राशि के लिए दिसंबर 2025 का राशिफल

Gemini Monthly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 मिथुन राशि वालों के लिए करियर में प्रगति और नई संभावनाओं का महीना साबित होगा. पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग मजबूत हैं. छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. परिवार में सामंजस्य बनाए रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक होगा.

विज्ञापन

Gemini Monthly Horoscope December 2025: मेरे और मेरे परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या फिर किसी नई समस्या का सामना करना पड़ेगा — ऐसी कई प्रकार की बातें हमारे मन में चलती रहती हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को देखते हुए इसका विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना परिवारिक जीवन में कई खुशियां लेकर आएगा. परिवार के सभी सदस्य आपसी सहयोग के साथ रहेंगे. नए कार्यों की योजनाएं बनेंगी और पुराने लंबित कार्य आसानी से पूरे होंगे. दूसरे सप्ताह से थोड़ी परेशानी संभव है, लेकिन आपसी समझदारी से स्थिति पर नियंत्रण रहेगा. परिवार की आय सामान्य रहेगी और स्थिरता बनी रहेगी.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारियों के लिए यह महीना सोने पर सुहागा साबित होगा. आमदनी अच्छी रहेगी और पुराना कर्ज भी समाप्त हो सकता है. व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं. नए व्यापार की शुरुआत के लिए भी यह समय शुभ है. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी. पदोन्नति की संभावना बन सकती है. ऑफिस में मान–सम्मान मिलेगा और कार्य के प्रति ऊर्जा बढ़ेगी.

शिक्षा तथा करियर

विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना आवश्यक है. की गई मेहनत का परिणाम अनुकूल मिलेगा. तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्रों को थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. करियर में उन्नति के योग हैं, विशेषकर सोशल मीडिया, पत्रकारिता और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. आपकी कोशिशें बेकार नहीं जाएंगी.

प्रेम जीवन

प्रेम संबंध सुखद रहेंगे. पार्टनर का सहयोग मिलेगा. यदि किसी प्रकार का विवाद चल रहा है तो बातचीत से समाधान संभव है और रिश्ते में नई ताजगी आएगी. सिंगल जातकों को किसी पुराने परिचित से प्रस्ताव मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में शुरुआत में थोड़ी समस्या रहेगी, लेकिन 16 दिसंबर के बाद संबंध मजबूत होंगे और साथ में घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा.

यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ज्यादा चिंता की आवश्यकता नहीं है. खान–पान को लेकर सावधान रहें. पानी की पर्याप्त मात्रा लें और तले-भुने भोजन से परहेज़ करें. अंतिम सप्ताह में पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं.

उपाय

  • भगवान विष्णु का पूजन करें.
  • बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें.
  • हरी मूंग का दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola