धनु साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: आने वाले हफ्ते में नौकरी में मिलेगा प्रमोशन का मौका, परिवार और प्रेम जीवन में रहें सतर्क

Updated:
विज्ञापन

धनु साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक

Dhanu Saptahik Rashifal 28 June to 4 July 2026: कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम और सकारात्मक सोच बनाए रखें. पढ़ें धनु साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Dhanu Saptahik Rashifal, धनु राशि: यह सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में धैर्य व समझदारी बनाए रखना बेहद जरूरी होगा. यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह पारिवारिक मोर्चे पर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. चंद्रमा आपके राशि के पहले, दूसरे तथा अंतिम दिन तीसरे भाव में संचरण करेंगे,विशेषकर शादीशुदा जातकों को काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है. जीवनसाथी के साथ आपके मनमुटाव बढ़ सकते हैं, जिसका असर घर के वातावरण पर भी पड़ सकता है. साथ ही, ससुराल पक्ष के लोगों से भी वाद-विवाद होने की संभावना बनी हुई है.

व्यापार और नौकरी

कार्यक्षेत्र में बुध का सहयोग मिलेगा जिसे यह सप्ताह आपके लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है. आपकी पिछले समय से चल रही मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है. मंगल छठे भाव में है नौकरी में आपकी पदोन्नति होने के बेहतरीन आसार हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे और वे आपका उचित मार्गदर्शन करते रहेंगे. वहीं, व्यापार करने वालों को अपनी रणनीतियों को सोच-समझकर ही दिशा देनी चाहिए.

करियर और शिक्षा

करियर के क्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुरूप सफलता मिलेगी. मंगल छठे भाव में है छात्रों को इस दौरान अपने शिक्षकों और बड़ों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जिससे उनका मन पढ़ाई में लगेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय अनुकूल है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इस दौरान आपको उसमें कुछ राहत मिल सकती है. अपनी दिनचर्या को संतुलित बनाए रखें.

आर्थिक स्थिति

मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए इस समय आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. इस दौरान आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का एक सुनहरा मौका भी मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में अपने अहंकार को पूरी तरह पीछे रखें. गुरु और शुक्र लव लाइफ में प्रसन्न रखेंगे,अपने पार्टनर की बातों को धैर्य से सुनें और छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें. तभी रिश्ते में प्यार बना रहेगा.

लकी अंक: 8
लकी रंग: पिंक

उपाय

पारिवारिक शांति और करियर की उन्नति के लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान करें तथा सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola