धनु साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून तक: आने वाले हफ्ते में ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ेगा
धनु साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून तक
Dhanu Saptahik Rashifal 14 to 20 June 2026: क्या इस सप्ताह प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी? क्या स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा? क्या करियर में उन्नति और नए अवसर मिलेंगे? पढ़ें धनु साप्ताहिक राशिफल.
Dhanu Saptahik Rashifal, धनु राशि: यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव और भागदौड़ वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के छठे, सातवें, आठवें और नौवें भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा छठे भाव में रहकर गुप्त शत्रुओं से परेशानी देंगे. जब चंद्रमा आपके सातवें भाव में सूर्य और बुध के साथ युति बनाएंगे, तो व्यापार में कुछ नए समझौते होंगे. इसके बाद आठवें भाव में चंद्रमा का शुक्र और गुरु से मिलन अचानक धन खर्च बढ़ाएगा और पारिवारिक चिंताओं में वृद्धि करेगा.
करियर-बिजनेस: यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में बहुत ही सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने का है. सातवें भाव में सूर्य और बुध की बुधादित्य युति व्यापार में नए अवसर तो देगी, लेकिन पार्टनरशिप के कामों में विवाद होने की पूरी आशंका रहेगी. नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में काम की अधिकता के कारण काफी ओवरवर्क करना पड़ेगा, जिससे मानसिक थकावट रहेगी.
रिलेशनशिप: यह सप्ताह पारिवारिक मोर्चे पर थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा. चौथे भाव के शनि देव घरेलू सुख-शांति में कुछ कमी लाएंगे, जिससे घर के सदस्यों के बीच बहस होगी. जीवनसाथी के साथ भी इस सप्ताह आपको तालमेल बिठाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
लव लाइफ: यह सप्ताह प्रेम जीवन के मामले में थोड़ा नीरस रहेगा. आठवें भाव में शुक्र और गुरु की स्थिति के कारण लव पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर अविश्वास पैदा होगा, जिससे रोमांस पूरी तरह गायब रहेगा. बातचीत में विनम्रता बनाए रखना आपके लिए जरूरी है.
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको पेट दर्द, अपच या एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करेंगी. अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण ब्लड प्रेशर भी फ्लक्चुएट होगा, इसलिए समय पर डॉक्टर की सलाह लें और अपने खानपान में आवश्यक सुधार करें.
सावधानी: इस सप्ताह पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी भी मामले में बहस करने से पूरी तरह बचें.
उपाय: इस सप्ताह गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल तथा चने की दाल अर्पित करें.
शुभ कलर: पीला
शुभ अंक: 5
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए