Dhanteras 2022 Shopping: आने वाला है धनतेरस का त्योहार, राशि के अनुसार इस धातु की करें खरीदारी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Oct 2022 7:13 AM

विज्ञापन

Dhanteras 2022 Shopping: धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धनतेरस के दिन सोने-चांदी समेत विभिन्न धातु की खरीदारी का विशेष महत्व है. ऐसे में राशि अनुसार खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि आती है. जानें आप अपनी राशि अनुसार धनतेरस पर किस चीज की खरीदारी कर सकते हैं.

विज्ञापन

Dhanteras 2022 Shopping:  धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं.  इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन ही धन्वंतरी जयंती भी मनाई जाएगी. इस पर त्रयोदशी तिथि के प्रारंभ और समापन के समय के कारण असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है. धनतेरस के दिन सोने-चांदी समेत विभिन्न धातु की खरीदारी का विशेष महत्व है. ऐसे में राशि अनुसार खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि आती है. जानें आप अपनी राशि अनुसार धनतेरस पर किस चीज की खरीदारी कर सकते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए. आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने, चांदी या हीरे की वस्तु या गहने खरीदने चाहिए यह काफी शुभ है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने के गहने खरीदने चाहिए. आप हरे रंग की कोई चीज भी खरीद सकते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी का श्रीयंत्र ले सकते हैं. इससे सालभर आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को धनतेरस पर सोना खरीदना चाहिए. यह काफी शुभ होगा. अगर आप सोने की चीजें नहीं खरीद सकते तो तांबे के बर्तन खरीदें.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को धनतेरस पर कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजें खरीदनी चाहिए. इससे धन में वृद्धि होगी.

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को धनतेरस पर सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदनी चाहिए. आप माता लक्ष्मी के लिए श्रृंगार का सामान भी खरीद सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को धनतेरस पर सोने के गहने , सिक्के या तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए. इसके अलावा आप हनुमान जी के लिए चांदी का गदा भी खरीद सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि के लोग धनतेरस पर वाहन खरीद सकते हैं. इस दिन आप चांदी के आभूषण, बर्तन, चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन वाहन और सजावट की चीजें खरीदनी चाहिए. आप चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं.

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी और स्टील के बर्तन की खरीद करना शुभ और अत्यधिक फलदायी है.

मीन राशि

मीन राशि के जातक इस दिवाली चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदें. चांदी मीन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola