Career Horoscope Today 13 September 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Sep 2023 6:54 AM

विज्ञापन

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for 13 September , 2023: हर इंसान को करियर के लक्ष्य ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारे निराकार जीवन को आकार देते हैं. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

विज्ञापन

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for 13 September , 2023: किसी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है करियर जो भाग्य, समृद्धि और खुशियों को सुनिश्चित करते है. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

मेष करियर राशिफल
undefined

आज आपको बाहर जा कर लोगों से मिलना चाहिए, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा. ध्यान रखें कि आप केवल अपनी इच्छा शक्ति से अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर सकेंगे.

वृषभ करियर राशिफल
undefined

यदि आप किसी नए काम की तलाश में हैं तो आज अवसर भले ही मिलेगा, लेकिन वो आपके कार्यक्षेत्र से अलग होगा. इस अवसर को यूं ही हाथ से न जाने दें.

मिथुन करियर राशिफल
undefined

आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं. इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है.

कर्क करियर राशिफल
undefined

आज आप पाएंगे कि आपका काम का क्षेत्र बदल दिया गया है. अथवा आप कोई नया काम भी पा सकते हैं. किसी न किसी प्रकार का बदलाव आपके साथ अवश्य ही होगा.

सिंह करियर राशिफल
undefined

आज आप अपने काम को या कार्यक्षेत्र को बदलने की बात सोच सकते हैं. यदि आप वर्तमान काम को छोड़ते हैं तो ये याद रखिये कि इस दौरान रिश्तों में किसी किस्म की खटास जैसी स्थिति उत्पन्न न हो.

कन्या करियर राशिफल
undefined

आज के दिन आप महसूस करेंगे कि आपको जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर नौकरी के प्रस्ताव के रूप में मिला है.

तुला करियर राशिफल
undefined

आज आपकी आजीविका में भौगोलिक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं. आप नौकरी बदल सकते हैं. यदि आप घर से काम करते हैं या आपका स्वयं का प्रतिष्ठान है तो आज का दिन आप अपना कार्यालय भी बदलने का सोच सकते हैं.

वृश्चिक करियर राशिफल
undefined

यदि आप अपनी कंपनी के किसी एक विभाग में काम करते हैं और किसी अन्य विभाग में काम करना चाहते हैं तब आज के दिन आपको कुछ पदोन्नति या बोनस अनापेक्षित रूप से मिलेंगे.

धनु करियर राशिफल
undefined

आज आपके सामने कुछ ऐसे विकल्प आएंगे, जिनके विषय में आपने कभी सोचा भी नहीं था. हो सकता है, इनमें से कुछ ऐसे हों जिनका आपके वर्तमान कार्यक्षेत्र से कोई संबंध ही न हो, लेकिन यदि ये प्रस्ताव आकर्षक हैं तो इनके विषय में विचार कर सकते हैं.

मकर करियर राशिफल
undefined

आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं. हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो.

कुंभ करियर राशिफल
undefined

यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है.

मीन करियर राशिफल
undefined

यदि आप लेखापालन के क्षेत्र से हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन कुछ शुभ समाचार ला सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola