Career Horoscope Today for 25 August 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Aug 2023 6:25 AM
Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for August 25, 2023: हर इंसान को करियर के लक्ष्य ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारे निराकार जीवन को आकार देते हैं. यहां से जानें आज का करियर राशिफल
Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for August 25, 2023: किसी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है करियर जो भाग्य, समृद्धि और खुशियों को सुनिश्चित करते है. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

हाल में आपने नई नौकरी के बारे में जो निर्णय लिया है, आज आपको एहसास होगा कि आप ठीक हैं. अगर आपको लगता है कि आपकी नौकरी आपकी योग्यताओं के अनुरूप नहीं है और इससे आपके कैरियर में रुकावट आ सकती है.

कैरियर के क्षेत्र में वृद्धि के संकेत हैं. आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता ही मिलेगी. क्या पता किस दिशा से कोई नया मौका आ जाए या फिर कौन कहां आप पर नजर लगाए बैठा हो, इसलिए हर समय अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करें.

आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, आप उन्हें आसानी से प्राप्त कर पाएंगे. विद्यार्थी हालांकि मोज मस्ती के मूड में हैं, लेकिन ये केन्द्रित हो कर पढ़ने का समय है.

ऑफिस जाने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. आपको जिस पदोन्नति का इंतजार था, वो या तो आपको मिल सकती है या आपके आस-पास ही हो सकती है.

कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में जो विकास हुआ है, उसके कारण भविष्य में आपको लाभ ही मिलेगा. जिन लोगों को किसी शुभ समाचार का इंतजार था, आज उन्हें वो खुशखबरी मिल सकती है.

आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं. आपके साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं.

काम के लिहाज से आज का दिन बहुत शुभ है. जिन योजनाओं पर आप मेहनत कर रहे थे, उनसे आपको लाभ मिलेगा. कुल मिला कर आपका कैरियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसलिए आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए.

आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे. बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे.

अगर फिलहाल आपको काम करने में कुछ परेशानी आ रही है तो डरें नहीं, ये परेशानियां समय के साथ खुद ही खत्म हो जाएंगी. जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, थोड़ा धीरज रखें.

अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में पंख फैलाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको अपने ऊपर नजर डाल लेनी चाहिए. आपका मन इस समय अपने काम में नहीं लग रहा है, जिसके कारण आप कुछ उदास भी हैं.

आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे. सिर्फ आपको उन पर एक बार नजर डालनी होगी. आपमें से जो लोग अपना डिपार्टमेंट बदलने की सोच रहे हैं, वो आज ऐसा कर सकते हैं.

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है. इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










