Capricorn Yearly Horoscope 2023: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें यहां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Nov 2022 9:27 AM

विज्ञापन

Capricorn Yearly Horoscope 2023: मकर राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने रखे है क्योंकि आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने मकर राशिफल 2023

विज्ञापन

New Year 2023 Makar Rashifal: मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में मकर राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित मकर वार्षिक राशिफल 2023 ( Capricorn Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष मकर जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

पारिवारिक जीवन

परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद तो होगा लेकिन बड़ो के हस्तक्षेप के चलते वह सुलझ जाएगा. रिश्तेदारों में से किसी की तबियत बहुत खराब रह सकती है जिसमे वित्तीय खर्चा अधिक होगा. फरवरी के माह में परिवार में कोई नयी खुशी आ सकती है जो सभी को आनंदित कर देगी.अक्टूबर के महीने में सावधान रहे क्योंकि परिवार में किसी के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रबल आशंका है.

करियर

व्यापार करते हैं तो इस वर्ष कुछ परेशानियां जरुर झेलनी पड़ेगी लेकिन उसके बारे में ज्यादा चिंता ना करे क्योंकि खर्चे भी अपेक्षाकृत बहुत कम हो जाएंगे. कुल मिलाकर आप लाभ में रहेंगे और कोई बड़ी समस्या नही होगी. वर्ष के अंत में कुछ बड़े समझौते होंगे जो आगे के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे.जॉब करते हैं तो इस वर्ष आपका मन अपनी जॉब में कम और अन्य कामो में ज्यादा लगेगा. आप अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे और शायद जॉब से त्याग पत्र भी दे सकते है. कोई भी बड़ा निर्णय पूरे विचार-विमर्श के बाद ही ले और जल्दबाजी से बचे.

शिक्षा

यदि आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम आपके अनुरूप नही होंगे. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के वर्ष 2023 उत्तम रहेगा और आपको कई क्षेत्रों से अच्छे जॉब ऑफर भी मिल सकते हैं जिनमे आप रुचि लेंगे.कॉलेज के छात्रों को इस वर्ष अपने काम के लिए शाबाशी मिलेगी और अध्यापक भी आपके काम से खुश होंगे. सभी मित्रों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा जिस कारण दोस्तों में भी मान-सम्मान बढ़ेगा.

स्वास्थ्य

शारीरिक रूप से तो कोई बड़ी समस्या नही रहेगी लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नही रहेगा. इस वर्ष आपको कोई ना कोई तनाव घेरे रखेगा फिर चाहे वह करियर को लेकर हो या परिवार को लेकर या किसी अन्य कारण से. ऐसे में चिंता करने की बजाये उसका हल निकालने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर होंगे और स्थिति भी संभल जाएगी.

शुभ रंग :- पिंक

लकी नंबर:- 2

उपाय

घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाए. साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखे. जितनी यह पृथ्वी हमारी हैं उतनी ही उनकी भी हैं. प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता हैं व ग्रहों के दोष दूर होते हैं.समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करे व भूखे को भोजन अवश्य कराए.

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

संपर्क सूत्र – 08986778277, 07001817818

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola