Cancer Yearly Horoscope 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, यहां जानें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Nov 2022 9:32 AM
Cancer Yearly Horoscope 2023: कर्क राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने रखे है क्योंकि आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने कर्क राशिफल 2023
New Year 2023 Varshik Rashifal: कर्क राशिफल 2023 (Kark Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में कर्क राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित कर्क वार्षिक राशिफल 2023 (Cancer Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष सिंह जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?
वर्ष की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन मई तक आते-आते कुछ अनबन होगी. घर के सदस्यों में किसी चीज़ को लेकर खींचतान संभव है. ऐसे में आप अपने व्यवहार को सही रखे और किसी से कटु वचन कहने से बचे अन्यथा स्थिति और बिगड़ जाएगी.नया घर लेने का विचार किया जा सकता है या पुरानी कोई जमीन पड़ी है तो उसे बेच भी सकते है. कोर्ट-कचहरी का कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह इस वर्ष सुलट जाएगा और वहां से आराम मिलेगा. सभी के साथ आपका संबंध तो मजबूत रहेगा लेकिन कोई आपसे द्वेष भावना रख सकता है.
आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आप अपने पथ से विचलित भी हो सकते है और कई ऐसे अवसर आएंगे जब आप सही और गलत में अंतर नही कर पाएंगे. यदि आप व्यापार करते है तो कुछ गलतियाँ हो सकती है जिससे आपका घाटा होगा और साथ ही आप अपने पुराने ग्राहकों को भी खो सकते है.नौकरी में यह वर्ष सामान्य रहेगा और आपका ध्यान नयी जॉब की तलाश में भी रहेगा. कुछ अवसर आपके हाथ में आएंगे लेकिन आप उनसे खुश नहीं दिखाई देंगे.
यदि आप पहले से किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है जैसे बैंकिंग, सरकारी या कोई अन्य एग्जाम तो उसमें सफलता मिलेगी. घरवालो का मार्गदर्शन भी मिलेगा जो आपकी सहायता करेगा. पढ़ाई को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह हल होगा.उच्च शिक्षा में कुछ दिक्कत आएगी लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपका ध्यान अपना करियर बनाने को लेकर ज्यादा रहेगा और आप इसे लेकर कोई ठोस निर्णय भी ले सकते है.
यदि विवाह हो चुका है तो इस वर्ष आपका अपने प्रेमी के साथ कुछ बातो को लेकर मतभेद सामने आएगा. शुरुआत में दोनों के बीच दूरियां बढ़ेगी लेकिन मई तक आते-आते सब कुछ ठीक हो जाएगा. यदि आप अपने प्रेमी से दूर रहते है तो उनसे मिलने का प्लान कर सकते है और दोनों मिलकर कही बाहर घूमने जाओगे.घर में आपके प्रेम जीवन को लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और आपका कोई भाई या बहन इसमें आपका साथ देगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और सभी के साथ अपनी भावनाओं को साँझा ना करें.
वर्ष की शुरुआत में थोड़ा संभलकर रहे और घरवालो को भी यही बोले. किसी को कोरोना या कोई अन्य गंभीर बीमारी हो सकती है जिससे सभी दुखी होंगे. ऐसे में सावधानी बरते और बाहर जाते समय सभी मापदंड अपनाए.
घर में सकारात्मक माहौल तो रहेगा लेकिन आप सभी की नज़र जरुर उतार ले. मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे और किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी.
शुभ अंक:- हरा
शुभ रंग:- हरा
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन करे तथा बजरंग बाण का पाठ कीजिए प्रतिदिन
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
संपर्क सूत्र – 08986778277
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










