Akshay Navami 2024: आज अक्षय नवमी पर बन रहा है ध्रुव योग का शुभ संयोग, जानें राशियों पर पड़ेगा क्या असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Nov 2024 8:31 AM

विज्ञापन

dhruva yog on Amla Navami

Akshay Navami 2024: अक्षय नवमी के अवसर पर ध्रुव योग, रवि योग सहित अनेक शुभ फलदायी योग बन रहे हैं, जिसके कारण आज का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

विज्ञापन

Akshay Navami 2024: आज 10 नवंबर, रविवार का दिन है.आज आंवला नवमी जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, मनाया जा रहा है. इस दिन रवि योग और ध्रुव योग का शुभ संयोग बन रहा है. सिंह और तुला समेत पांच राशियों के लिए यह योग अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. इन राशियों को व्यापार में सफलता मिलेगी. वे धन लाभ प्राप्त करेंगे और किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा. आइए जानें इससे राशियों पर क्या असर होगा.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अक्षय नवमी के अवसर पर बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को प्राप्त होगा. इन राशियों के लिए यह समय परिवार और मित्रों के साथ बिताने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही अटके हुए घरेलू कार्यों को पूरा करने का भी मौका मिलेगा.

Akshaya Navami 2024: आज मनाई जा रही है अक्षय नवमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Akshaya Navami 2024: अक्षय नवमी के दिन जरूर करें इस आरती का पाठ, विष्णु जी की कृपा की होगी बारिश 

मेष राशि वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन, जिसे अक्षय नवमी कहा जाता है, लाभकारी सिद्ध होगा. रविवार की छुट्टी के कारण मेष राशि के लोग घरेलू कार्यों को पूरा करने का अवसर पाएंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की चर्चा भी हो सकती है, जिससे सभी सदस्य खुश रहेंगे. सूर्य देव की कृपा से आपकी प्रार्थनाएं और इच्छाएं पूरी होती हुई प्रतीत होंगी और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी.

कर्क राशि वालों के करियर में विस्तार होगा

कर्क राशि के लिए अक्षय नवमी का दिन सुखद रहेगा. कर्क राशि के जातकों की रुचि कल रचनात्मक गतिविधियों में अधिक होगी, जिससे आपके करियर में भी विस्तार होगा. आपके स्वभाव में चंचलता बनी रहेगी, जिससे आपके आस-पास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे. आपके साहस में भी वृद्धि होगी, इसलिए आज आपको वही कार्य करना चाहिए जो आपको सबसे प्रिय हो.

कन्या राशि के जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है

आज, अक्षय नवमी का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. कन्या राशि के लोग यदि कल किसी कार्य में संलग्न होते हैं, तो सूर्य नारायण की कृपा से उन्हें अवश्य सफलता प्राप्त हो सकती है. रविवार की छुट्टी के कारण घर में बच्चों की चहल-पहल बनी रहेगी और किसी विशेष अतिथि के आगमन से सभी लोग खुश दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola