Aaj Ka Vrishchik Rashifal 12 April 2024: आज करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा

Updated:
विज्ञापन

Aaj ka vrishchik rashifal 12 April 2024

Aaj ka vrishchik rashifal 12 April 2024: वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 12 April 2024: वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य वाला रहेगा. परिजनों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी. आज आपके कई कार्य पूरे होंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी. जिसकी वजह से मानसिक तनाव में होगी. आज जीवनसाथी के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताएंगे. धन का लेन देन करने से बचें.
करियर/बिज़नस- आज आपको अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी. आप अपनी एकाग्रता, प्रयास और कड़ी मेहनत के दम पर इस वर्ष अपने करियर में सफल हो सकते हैं. कॉरपोरेट क्षेत्रों में काम करने वाले जातकों को एक शानदार पेशेवर जीवन जीने की प्रबल संभावना है.
रिलेशनशिप- आज पारिवारिक जीवन में आपको कुछ चुनौतियों से गुजारना पड़ सकता है. माता पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको तनाव देगी, जिससे आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं, लेकिन अपने सुझबुझ से इस परेशानी से निजात पा सकते हैं. आप किसी करीबी रिश्तेदार से परेशान रह सकते हैं.
हेल्थ: आज स्वास्थ्य के नजरिए से आज आपको मिश्रित परिणाम देगा. आपको अपने सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी, आपको पेट का दर्द बीच-बीच में शारीरिक कष्ट प्रदान करता रहेगा. व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्थिति अच्छी में होने से आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने में मददगार साबित होगी.
सावधानी- आज आपको अपने कार्यक्षेत्र पर बिना कारण फसादो से बचना चाहिए अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है.
उपाय- आज देवी कुष्मांडा को पान का भोग लगाएं.

Also Read: Aaj ka Panchang 12 April 2024: आज करें मां कुष्मांडा देवी की पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola