Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 January 2026: आज शुक्र की कृपा से बढ़ेगा सुख-सौभाग्य, बिजनेस में निवेश के लिए उत्तम दिन

आज का वृषभ राशिफल 30 जनवरी 2026
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 January 2026: आज 30 जनवरी 2026 को ग्रहों की चाल आपके जीवन में बड़े बदलावों का संकेत दे रही है. आकाश मंडल में चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की मिथुन राशि में युति ज्ञान और संवाद बढ़ा रही है, तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की मकर राशि में 'चतुर्ग्रही युति' आपके कर्मक्षेत्र को प्रभावित करेगी. इसके साथ ही शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 January 2026: वृषभ राशि: मकर राशि में ग्रहों की चतुर्ग्रही युति आपके भाग्य में वृद्धि और बिजनेस में लाभ के योग बनाएगी. भाग्य स्थान के शुक्र और मंगल आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे, साथ ही शुक्र प्रदोष का योग वैवाहिक जीवन की दूरियों को मिटाकर रिश्तों में नई ताजगी और प्रेम भरेगा. आज आपकी राशि के स्वामी शुक्र का मकर राशि में होना आपको व्यावहारिक, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित बनाएगा.
करियर-बिजनेस: मकर राशि में स्थित ग्रहों की चौकड़ी आपके भाग्य स्थान को सक्रिय कर रही है. बिजनेस में अटके हुए सौदे पूरे होंगे और विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को अपनी बौद्धिक क्षमता (गुरु-चंद्र के प्रभाव) के कारण कार्यस्थल पर नई पहचान मिलेगी. निवेश के लिए समय उत्तम है. बिजनेस में दूर स्थान से लाभ या ऑनलाइन माध्यम से अच्छा अवसर मिल सकता है.
रिलेशनशिप (परिवार): आज मकर राशि में सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध सप्तम भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे जीवनसाथी और करीबी रिश्तों में बातचीत और जिम्मेदारी बढ़ेगी. परिवार में किसी धार्मिक कार्य, पूजा या यात्रा की योजना बन सकती है. पिता या गुरु समान व्यक्ति से लाभदायक सलाह मिलेगी. हालांकि केतु के सिंह में होने से संतान या छोटे सदस्यों की बातों को नजरअंदाज न करें. घर का माहौल सामान्य से बेहतर रहेगा.
लव लाइफ: आपकी राशि के स्वामी शुक्र स्वयं मकर राशि में सूर्य-मंगल के साथ हैं, जिससे प्रेम संबंधों में तीव्रता आएगी. लेकिन पार्टनर की सेहत का ध्यान रखना होगा. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. मिथुन राशि में चंद्रमा-बृहस्पति की युति आपके रिश्तों में भावनात्मक स्थिरता लाएगी. पार्टनर से भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है. सिंगल लोगों कि किसी पुराने संपर्क से दोबारा बात आगे बढ़ सकती है.
स्वास्थ्य: शनि की मीन में उपस्थिति और राहु के प्रभाव के कारण खान-पान में लापरवाही भारी पड़ सकती है. पेट से जुड़ी समस्याएं या संक्रमण का खतरा है. आज सात्विक भोजन करें और अधिक पानी पिएं. मानसिक शांति के लिए ध्यान का सहारा लें.
सावधानी: मंगल और सूर्य की युति के कारण किसी से तीखी बहस हो सकती है. विशेषकर कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है.
पंचांग अनुसार आज शुक्रवार का विशेष उपाय
आज प्रदोष काल में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करें. सफेद वस्त्र, चावल या मिश्री का दान करें. इससे शुक्र मजबूत होगा और जीवन में सुख-संतुलन बना रहेगा.
नोट:“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें, आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
Also Read :- Saptahik Rashifal: 01 से 07 फरवरी के बीच इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी रहें सावधान, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




