सिंह राशि वालों को प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बनी रहेगी, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की 25 अप्रैल 2025 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 25 april 2025

Aaj Ka Rashifal 25 april 2025: आज तारीख है 25 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 25 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. नई योजनाएं बनेंगी और आपके साहसिक फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे. पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, जो मन को प्रसन्नता देगी. कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा. हालांकि सिरदर्द या थकान हो सकती है, इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखें.
 शुभ अंक: 9  शुभ रंग: लाल

आज 25 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

वृषभ
भावनाएं आज हावी रह सकती हैं. किसी करीबी से मतभेद की आशंका है, पर संवाद से स्थिति सुधर सकती है. कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे. निवेश के फैसले सोच-समझकर लें. प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी. गले या खांसी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है.
 शुभ अंक: 6  शुभ रंग: सफेद

मिथुन
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. किसी नई शुरुआत का उत्तम समय है. समाजिक दायरा बढ़ेगा और लाभदायक संपर्क बन सकते हैं. नौकरी में तरक्की के योग हैं. यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि पैसों से जुड़े फैसलों में जल्दबाज़ी न करें.
 शुभ अंक: 5  शुभ रंग: हरा

 कर्क
भावनाओं में बहने से बचें. पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें. कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे समझदारी से संभाल लेंगे. पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. पुराने मित्र से बातचीत राहत देगी.
 शुभ अंक: 2  शुभ रंग: सिल्वर

सिंह
आज नेतृत्व की भूमिका में रह सकते हैं. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं. किसी कानूनी मामले में राहत मिल सकती है. प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बनी रहेगी.
 शुभ अंक: 1  शुभ रंग: सुनहरा

कन्या
दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. खासकर पैसों को लेकर थोड़ी अनिश्चितता रहेगी. धैर्य और लगातार प्रयास से कार्यों में सफलता मिलेगी. खान-पान संयमित रखें. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.
 शुभ अंक: 7  शुभ रंग: हरा

तुला
आज रचनात्मकता आपके साथ है. कला, संगीत, लेखन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को खास लाभ मिलेगा. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा रहेगी.
 शुभ अंक: 6  शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक
आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति आज मजबूत रहेगी. कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं. पैसों से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें. पुराने दोस्तों से मुलाकात सुखद अनुभव देगा.
 शुभ अंक: 9  शुभ रंग: गहरा लाल

धनु
आज भाग्य का साथ मिलेगा. अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. यात्रा शुभ और लाभदायक होगी. प्रेम जीवन में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आत्मनिरीक्षण से मन को शांति मिलेगी.
 शुभ अंक: 3  शुभ रंग: पीला

मकर
आज जिम्मेदारियों का भार महसूस हो सकता है, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे. किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. घर में कुछ तनाव हो सकता है, पर स्थिति सुधरेगी.
 शुभ अंक: 4  शुभ रंग: ग्रे

कुंभ
आज नया विचार सफलता दिला सकता है. आपकी योजनाओं की सराहना होगी. आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक शुरुआत के संकेत हैं.
 शुभ अंक: 8  शुभ रंग: नीला

मीन
भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति हो सकती है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं. किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा. ध्यान, संगीत जैसे कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी.
 शुभ अंक: 7  शुभ रंग: पीला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola