Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: आज 24 जून को किन राशियों को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jun 2025 8:57 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 June 2025

Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: आज 24 जून 2025, मंगलवार को आपके जीवन में ग्रहों की चाल क्या प्रभाव डालने वाली है? आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, शुभ अंक कौन सा होगा और किस रंग से मिलेगा भाग्य का साथ? जानिए सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय विश्लेषण.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal  24 June 2025: आज मंगलवार 24 जून 2025 का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. लेकिन यदि आप अपने दिन की शुरुआत राशिफल पढ़कर करें, तो कई चुनौतियों से बचा जा सकता है और सही फैसले लेने में मदद मिलती है. जानिए आज का राशिफल और बनाएं दिन की बेहतर योजना.

 मेष – आज ऊर्जा में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. कामकाज में रुकावटें आएंगी, पर मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. सोच-समझकर फैसले लें. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं.

आज 24 जून को कौन करेगा आज इजहार-ए-मोहब्बत और किसे मिलेगी दिल तोड़ने वाली खबर? i

वृषभ – आज मन कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है, लेकिन व्यापार में लाभ के संकेत हैं. आय के स्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. नकारात्मकता से बचें, इत्र का दान करें.

मिथुन – आज लाभ में थोड़ी कमी संभव है, लेकिन संतान की शिक्षा में सुधार होगा. पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है. भाग्य का साथ मिलेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें, झूठे आरोप लग सकते हैं.

कर्क – आज दिन सामान्य रहेगा. कोई नया मित्र बन सकता है. परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है. बड़ा फैसला सोच-समझकर लें, मन शांत रखें.

सिंह – किसी महिला से विवाद की संभावना है. परिवार से सहयोग मिलेगा और व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा. शुभ समाचार मिल सकते हैं. किसी से अनावश्यक बहस न करें. मंदिर में जल चढ़ाएं.

कन्या – समय अनुकूल है, लेकिन व्यवहार में नरमी रखें. गुस्सा संबंधों को बिगाड़ सकता है. पढ़ाई-प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी.

तुला – आज आय के नए अवसर मिल सकते हैं. कार्य सामान्य रहेगा, लेकिन मन भटक सकता है. पारिवारिक या मित्रों से मतभेद संभव है. संयम से काम लें.

वृश्चिक – लाभ का दिन है, काम पर ध्यान दें. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. सामाजिक संबंध मजबूत होंगे.

धनु – खर्चों में वृद्धि से चिंता हो सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. स्वास्थ्य और शिक्षा पर खर्च बढ़ सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान में परहेज़ रखें.

मकर – समय अनुकूल है. कार्य योजनाओं का विस्तार हो सकता है. शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. शनि देव की पूजा करें.

कुंभ – जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. अच्छे समाचार मिलेंगे. स्वभाव में स्थिरता रहेगी. आलस से बचें और किसी विवाद से दूर रहें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मीन – धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आत्मीय संबंधों को महत्व दें. उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे. कामकाज में लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. गायत्री मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola