Aaj Ka Love Rashifal: आज 24 जून को कौन करेगा आज इजहार-ए-मोहब्बत और किसे मिलेगी दिल तोड़ने वाली खबर?
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jun 2025 8:57 AM
Aaj Ka Love Rashifal 24 June 2025
Aaj Ka Love Rashifal 24 June 2025: आज 24 जून 2025 का दिन कुछ खास राशियों के लिए लव लाइफ में नए अवसर और भावनात्मक जुड़ाव की सौगात लेकर आया है. जिनके जीवन में पहले से कोई रिश्ता है, उनके लिए यह समय प्यार को और गहरा करने का है, वहीं सिंगल लोगों को भी मिल सकता है कोई खास. जानें आज का लव राशिफल और देखें, क्या आपका दिल आज किसी खास के लिए धड़कने वाला है?
Aaj Ka Love Rashifal 24 June 2025:आज 24 जून 2025 का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से कई राशियों के लिए भावनात्मक और रोमांटिक अनुभव लेकर आ सकता है. कुछ राशियों को पुराने रिश्तों से राहत मिलेगी तो कुछ को नए प्रेम संबंध की शुरुआत का संकेत मिल सकता है. आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का लव राशिफल—
मेष (Aries)
आपके रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहित जातकों को नए संबंध का प्रस्ताव मिल सकता है.
आज 24 जून को किन राशियों को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क
वृषभ (Taurus)
भावनाओं में बहने से बचें. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. प्रेम प्रस्तावों में देरी हो सकती है.
मिथुन (Gemini)
आज दिल की बात कहने का साहस करें. सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है. पुराने प्रेमी से मुलाकात या बातचीत संभव है, जिससे भावनाएं फिर जाग सकती हैं.
कर्क (Cancer)
भावनात्मक रूप से आप बहुत जुड़ाव महसूस करेंगे. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का समय है. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी.
सिंह (Leo)
आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकता है. किसी तीसरे की वजह से गलतफहमी हो सकती है. रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें.
कन्या (Virgo)
पार्टनर के व्यवहार से निराशा हो सकती है. किसी पुरानी बात को लेकर मन दुखी रहेगा. संवाद बनाए रखें, रिश्ते में सुधार होगा.
तुला (Libra)
रोमांटिक डेट की योजना बन सकती है. अविवाहित जातकों को नया रिश्ता मिलने की संभावना है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
वृश्चिक (Scorpio)
पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. आपसी विश्वास बढ़ेगा. लव लाइफ में स्थायित्व महसूस होगा.
धनु (Sagittarius)
आज प्रेम जीवन में नयापन आएगा. दिल की बात कहने का सही समय है. मित्रता प्रेम में बदल सकती है.
मकर (Capricorn)
पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. अहंकार से दूरी बनाए रखें. समय के साथ परिस्थिति सुधरेगी.
कुंभ (Aquarius)
नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है. पुराने रिश्ते को दोबारा आज़माने से बचें. जो लोग अकेले हैं, उन्हें अच्छा साथी मिल सकता है.
मीन (Pisces)
आज लव लाइफ में रोमांस और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा. पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है. शादीशुदा लोगों के रिश्ते में गहराई आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










