Aaj Ka Rashifal, 9 सितंबर 2022: वृष , कन्या, मीन समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Sep 2022 5:56 AM
आज का राशिफल, 9 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
आज तारीख है 09 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा.यात्रा लाभदायक रहेगी.सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. बड़ा काम करने का मन बनेगा.पारिवारिक सहयोग मिलेगा. पति-पत्नी के बीच यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज के दिन सुलझ जाएगा तथा आपसी समझ बढ़ेगी. कुछ बातों को लेकर मतभेद अभी भी रहेगा लेकिन एक-दूसरे को समझने में सहायता मिलेगी.
लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी
Also Read: आज का मेष राशिफल 9 सितंबर, कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी
विवाद को बढ़ावा न दें. किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. दु:खद समाचार मिल सकता है. बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें. दौड़धूप अधिक होगी. आज किसी ऐसे क्षेत्र में निवेश किया जा सकता हैं जहाँ आपको नही करना चाहिए. इसलिये कहीं भी धन लगाने से पूर्व उसके बारे में घर के बड़े लोगों से विचार-विमर्श अवश्य कर ले ताकि बाद में कोई नुकसान ना उठाना पड़े.
लकी नंबर 7
लकी कलर हरा
Also Read: आज का वृषभ राशिफल 9 सितंबर, मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ायें, आपके सारे काम बनेंगे
रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे. पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा. आय में वृद्धि होगी. परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी. व्यस्तता रहेगी.आज का दिन आप स्वादिष्ट भोजन को पकाने में लगा सकते हैं. घरवालों के साथ मौज-मस्ती होगी तथा समय हंसी-खुशी के साथ बीतेगा. घर में ही सभी सदस्य कोई गेम खेलेंगे.
लकी नंबर 8
लकी कलर श्वेत
Also Read: आज का मिथुन राशिफल 9 सितंबर, आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा
स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में प्रशंसा मिलेगी. रोजगार मिलेगा. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. किसी के साथ डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं. आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा तथा पार्टनर के साथ कुछ आनंद वाले पल व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा.
लकी नंबर 1
लकी कलर स्लेटी
Also Read: आज का कर्क राशिफल 9 सितंबर, आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है
स्वास्थ्य का ध्यान रखें.उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होगी. कारोबार ठीक चलेगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. बीमारी से उभरने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता हैं. स्वास्थ्य के ढीला रहने की आशंका हैं तथा मन में भी आलस छाया रहेगा. किसी बात की चिंता मन में रह सकती है.
लकी नंबर 6
लकी कलर केसरी
Also Read: आज का सिंह राशिफल 9 सितंबर, फिजूलखर्ची करना एवॉएड करें, किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है
नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं बाहर जाने की योजना बनेगी. शत्रुओं का पराभव होगी।योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे.निवेश शुभ रहेगा. निजी नौकरी करते हैं तो आज आपका अपने बॉस या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना हैं. ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सतर्कता बरते.
लकी नंबर 4
लकी कलर नीला
Also Read: आज का कन्या राशिफल 9 सितंबर, दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक्त है
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. धन प्राप्ति सुगम होगी. नौकरी में चैन रहेगा. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. अपने प्रतिदिन के काम में परिवर्तन लाने का विचार मन में आ सकता हैं तथा इसके लिए आप एक बेहतर कार्य योजना बनाने पर विचार कर सकते हैं.
लकी नंबर 8
लकी कलर पीला
Also Read: आज का तुला राशिफल 9 सितंबर, खर्चों में इजाफा होगा, नए दोस्त बनाना मददगार साबित होगा
बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. काम करने की इच्छा नहीं होगी.विवाद से क्लेश संभव है. बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी.मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा.घर के किसी काम से बाहर जाना हो सकता हैं. सरकारी अधिकारियों को दूसरे शहर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता हैं.आज सामाजिक कार्यों में रुचि ज्यादा रहेगी.
लकी नंबर 1
लकी कलर गुलाबी
Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 9 सितंबर, आज पार्टनर के साथ मन्दिर में जाएं, रिश्ते बेहतर होंगे
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में लाभ बढ़ेगा. कुछ ऐसा घटित होगा जो आपको खुशी के साथ-साथ दुःख भी दे सकता हैं.आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित घटनाएँ घटित होने का संकेत दे रहा हैं. ऐसे में पहले से ही सतर्कता बरतेंगे तो सही रहेगा.
लकी नंबर 4
लकी कलर भूरा
Also Read: आज का धनु राशिफल 9 सितंबर, कैरियर संबंधित मसले सुलझेंगे, आज का दिन ठीक ठाक रहेगा
विवाद को बढ़ावा न दें. फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. कुसंगति से बचें. घर-परिवार की चिंता रहेगी.स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं. मनोविज्ञान या अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला हैं जबकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ बुरे परिणाम मिलने के संकेत हैं.
लकी नंबर 2
लकी कलर ग्रे
Also Read: आज का मकर राशिफल 9 सितंबर, ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है, मुश्किल हालात से गुजरना पड़ेगा
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. फालतू खर्च होगा. बड़ा काम करने का मन बनेगा. कारोबार में लाभ होगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे. स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को पढ़ाई का अत्यधिक दबाव रहेगा तथा इससे बचने के लिए वे कुछ ऐसी चीज़े करेंगे जो उनके लिए ही हानिकारक सिद्ध होगी.संतान से सुख प्राप्त होगा.
लकी नंबर 5
लकी कलर मैरून
Also Read: आज का कुंभ राशिफल 9 सितंबर, आज घर का माहौल अच्छा रहेगा, पेंडिंग पड़े काम आज पूरे होंगे
चोट व रोग से बाधा संभव है. झंझटों में न पड़ें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. यात्रा लाभदायक रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. कारोबार में वृद्धि होगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. किसी महिला मित्र के साथ तीखी नोकझोंक होने की संभावना हैं. इससे आपकी छवि को ही नुकसान पहुंचेगा. इसलिये पहले से ही खुद को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रखें.
लकी नंबर 3
लकी कलर आसमानी
Also Read: आज का मीन राशिफल 9 सितंबर, रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे
आपका दिन मंगलमय हो
संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










