Aaj Ka Rashifal 30 January 2025: वृषभ राशि वालों का मित्र से विवाद हो सकता है, जानें आज 30 जनवरी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 January 2025: आज तारीख है 30 जनवरी 2025 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 30 January 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष: कार्यों में विलम्ब होगा. शत्रु परास्त होंगे. व्यापार का विस्तार होगा. मित्रों से सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी. संतान की चिंता रहेगी. रिश्तेदारों से मिलना होगा. कार्यक्षेत्र में आज अतिउत्साहिक होने से बचें.
शुभ अंक— 4शुभ रंग— हरा
वृषभ: अन्य स्रोत से धन का लाभ होगा. मानसिक परेशानियां कम होंगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. परिवार की समस्या का हल होगा. दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करें. प्रियजन से मुलाकात होगी. मित्र से फायदा होगा. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— पीला
वृषभ: भागदौड़ अधिक रहेगी. व्यापार में धन का लाभ मिलेगा. निवेश करना फलदायक रहेगा. समीप की यात्रा का योग है. भारी नुकसान हो सकता है. सावधानी बरतें. कोर्ट—कचहरी के कार्यों में विलम्ब होगा. मित्र से विवाद हो सकता है.
शुभ अंक— 6 शुभ रंग— नारंगी
मिथुन: दिनचर्या अस्त—व्यस्त रहेगी. कार्य कठिनाई से पूर्ण होंगे. उच्च अधिकारियों से विवाद हो सकता है. वाणी में संयम रखें. साझा व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा. पिता का सहयोग प्राप्त होगा.
शुभ अंक— 1 शुभ रंग— काला
कर्क: व्यापार में धन का लाभ होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी पर धन खर्च होगा. शिक्षा का लाभ मिलेगा. घर में प्रसन्नता का समाचार मिलेगा. मन खुश रहेगा. कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहा रहेगा. निर्माण कार्य में प्रगति होगी.
शुभ अंक—8 शुभ रंग— ग्रे
सिंह: मित्रों से मतभेद होगा. व्यापार की चिंता रहेगी. आय के अन्य स्रोत के द्वारा लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा. कार्य में मन लगेगा. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.
शुभ अंक—8 शुभ रंग—नारंगी
कन्या: पारिवारिक समस्या से परेशानी बढ़ेगी. कार्य में कठिनाई आयेगी. दैनिक कार्यों में भी विलम्ब होगा. व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा. मेहमानों के आने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति रहेगी. धन का लाभ मिलेगा. अकस्मात व्यय होगा.
शुभ अंक—6 शुभ रंग— सफेद
कन्या: परेशान रहेंगे. परिवार में विवाद हो सकता है. किसी तरह की उम्मीद रखने से बचें. मित्र से सहयोग मिलेगा. निवेश से लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य में लाभ होगा. निर्माण कार्यों में प्रगति होगी. उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक—7शुभ रंग— गुलाबी
तुला: सकारात्मक विचार से दिन की शुरुआत होगी. कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. सहकर्मी से सहयोग प्राप्त होगा. निवेश करने से बचें. आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा. उधार न दें. धन हानि हो सकती है. परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— काला
वृश्चिक: धैर्य से काम लें. जल्दबाजी से बचें. किसी के प्रभाव में आकर फैसला न लें. व्यापार में सफलता प्राप्त होगी. नया प्रोजेक्ट मिलेगा.आर्थिक स्थिति में लाभ होगा. परिवार में मतभेद होगा. भाई से विवाद होगा. क्रोध करने से बचें.
शुभ अंक—6 शुभ रंग— नीला
धनु: संघर्ष अधिक होगा. सामाजिक मान-सम्मान में कमी आयेगी. परिवार में भाई से विवाद हो सकता है. वाणी में संयम रखें. बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें. आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा. मानसिक रूप से परेशान रहेंगे.
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: गुलाबी
मकर: दिन उत्तम रहेगा. मित्रों से मिलना होगा. व्यापार में विस्तार होगा. यात्रा पर जायेंगे. यात्रा फलदायी रहेगी. आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा. वाहन सुख मिलेगा. सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी.
शुभ अंक—7 शुभ रंग— सफेद
कुम्भ: आज कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी. स्वास्थ्य लाभ होगा. धन की प्राप्ति होगी. प्रसन्नता का समाचार प्राप्त होगा. भौतिक वस्तुओं की खरीददारी होगी. धन का व्यय अधिक होगा. परिवार से सुख और सहयोग प्राप्त होगा. खुशी का समाचार मिलेगा.
शुभ अंक—1 शुभ रंग— हल्का नीला
मीन— कार्य में प्रगति होगी. धन का लाभ मिलेगा. संतान की चिंता रहेगी. उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. समस्या का समाधान होगा. कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. मित्रों व व्यापार से लाभ मिलेगा. धर्म कार्य में वृद्धि होगी.
शुभ अंक—4 शुभ रंग— बैंगनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










