Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 30 जनवरी 2024 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jan 2024 7:41 AM
Aaj Ka Rashifal, 30 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें मेष वृषभ, मिथुन और कर्क राशि राशि तक का दैनिक राशिफल
मेष- आज आपका दिन बेहतर रहेगा. जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. ऑफिस में आपकी किसी सहकर्मी से दोस्ती हो सकती है. कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा.
प्रेम राशिफल
किसी दोस्त के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसी की बात में आकर आज धन निवेश न करें, अन्यथा घाटा हो जाएगा. किसी विपरीत लिंगी जातक के साथ खाना खाने जा सकते हैं. आज अपनी गर्लफ्रेंड से भी दिल की बात बोल सकते हैं.
लकी नंबर 1
लकी कलर हरा
वृष- अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं. इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें. निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है. आज के दिन दूसरों की राय सुनना और उन पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा. प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें. काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं. अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए. परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन दिन के आख़िर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को सहलाएगा.
प्रेम राशिफल
नये धन के स्रोत बन जाएंगे. विवाह का इंतजार कर रहे लोगों को आज खुशखबरी प्राप्त हो सकती है. प्रेमी या मित्र से लाभ होगा और कोई बिजनेस प्लान कर सकते हैं.
लकी नंबर 8
लकी कलर श्वेत
मिथुन:– आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है. आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं. आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं. किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, आज का दिन आपके फेवर में है. आपके सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं. आप पूरी मेहनत से काम करेंगे. बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी.
प्रेम राशिफल
यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है, जिसके कारण धन लाभ होगा जो वैवाहिक जीवन में समृद्धि लाएगा. अपने बच्चों के लिए आप गिफ्ट खरीद सकते हैं. आज परिवार के साथ समय बिताने का दिन है. आज का दिन शुभ है.
लकी नंबर 7
लकी कलर स्लेटी
कर्क:- किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा. बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है. जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें. यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं. अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है. चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है. ऐसा लगता है कि आपका जीवनसाथी आपसे निराश है और आपको यह बात मालूम होने वाली है.
प्रेम राशिफल
भाग्य रफ्तार पकड़ेगा और रुके काम बन जाएंगे. अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं. घर बदलने की प्लानिंग कर सकते हैं. अपनी वाणी पर काबू रखें अन्यथा रिश्तेदारी खराब हो सकती है.
लकी नंबर 6
लकी कलर केसरी
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










