आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़ें 25 मार्च का राशिफल

Updated at : 25 Mar 2026 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 2026 horoscope

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि संध्या 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उपरांत अष्टमी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 25 March 2026:  आज ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए वरदान तो कुछ के लिए काल के समान संकेत दे रही है. मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति एक तरफ आध्यात्मिक शक्ति बढ़ा रही है, तो कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु का मेल भारी उथल-पुथल की चेतावनी दे रहा है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आपकी राशि के भाग्य में आज क्या लिखा है.

मेष आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए विजय और लाभ के नए द्वार खोलने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित मंगल, बुध और राहु आपकी आय में अचानक उछाल ला सकते हैं. करियर की बात करें तो व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी. हेल्थ की बात करें तो मानसिक स्फूर्ति बनी रहेगी, लेकिन आंखों का ध्यान रखें.

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान का संकेत दे रहा है, सचेत रहें. क्योंकि आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य-शनि की युति आपके लाभ को खर्चों में बदल सकती है. करियर की बात करें तो ऑफिस में राजनीति का शिकार हो सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर से अनबन तनाव दे सकती है. हेल्थ की बात करें तो पैरों में सूजन या नसों की समस्या परेशान कर सकती है.

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अत्यंत सौभाग्यशाली सिद्ध होगा, क्योंकि आपकी ही राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी’ जैसा शुभ प्रभाव दे रही है. करियर की बात करें तो नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. लव लाइफ की बात करें तो अविवाहितों के लिए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी.

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे की घंटी बजा रहा है, क्योंकि आपकी राशि के बारहवें भाव में चंद्रमा और गुरु की स्थिति अचानक बड़े अस्पताल के खर्च या कानूनी उलझन का संकेत दे रही है. करियर की बात करें तो गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर पर शक करने से बचें. हेल्थ की बात करें तो अनिद्रा और बेचैनी रह सकती है.

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में चंद्रमा लाभ तो देंगे, लेकिन लग्न में स्थित केतु स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकता है. करियर की बात करें तो धन आगमन के रास्ते खुलेंगे. लव लाइफ की बात करें तो लव पार्टनर के साथ यात्रा का योग है. हेल्थ की बात करें तो पेट दर्द या पाचन की समस्या हो सकती है.

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता के शिखर पर पहुंचने का है, क्योंकि आपकी राशि के दसवें भाव में चंद्रमा और गुरु की उपस्थिति आपके मान-सम्मान को चार चांद लगाएगी. करियर की बात करें तो नई नौकरी की तलाश पूरी होगी. लव लाइफ की बात करें तो दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी. हेल्थ की बात करें तो आज आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे.

तुला आज का राशिफल

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य-शनि की युति आपके गुप्त शत्रुओं को सक्रिय कर सकती है. करियर की बात करें तो कार्यस्थल पर विवाद से बचें, वरना नौकरी पर संकट आ सकता है. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में पारदर्शिता रखें. हेल्थ की बात करें तो स्किन एलर्जी या इंफेक्शन की आशंका है.

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए अचानक आने वाली मुश्किलों का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के आठवें भाव में चंद्रमा और गुरु की स्थिति दुर्घटना या चोट का भय पैदा कर रही है. करियर की बात करें तो शेयर बाजार या जुए-सट्टे से दूर रहें, भारी घाटा हो सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें. हेल्थ की बात करें तो वाहन सावधानी से चलाएं.

धनु आज का राशिफल

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा क्योंकि आपकी राशि के सातवें भाव में चंद्रमा और गुरु की युति आपके वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप को मजबूती देगी. करियर की बात करें तो नए बिजनेस पार्टनर मिलेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे. हेल्थ की बात करें तो शुगर के मरीज अपना खास ख्याल रखें.

मकर आज का राशिफल

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए अत्यधिक सतर्क रहने का है, क्योंकि आपकी राशि के दूसरे भाव में मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति आपकी वाणी के कारण बड़े विवाद और आर्थिक हानि करा सकती है. करियर की बात करें तो धन के लेन-देन में सावधानी बरतें. लव लाइफ की बात करें तो कड़वे शब्द रिश्तों को तोड़ सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो गले या दांतों की तकलीफ हो सकती है.

कुंभ आज का राशिफल

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि आपकी ही राशि में मंगल, बुध और राहु की युति आपको भ्रमित कर सकती है, जिससे गलत फैसले संभव हैं. करियर की बात करें तो काम में मन नहीं लगेगा. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम संबंधों में धोखे की आशंका है, सचेत रहें. हेल्थ की बात करें तो सिरदर्द और मानसिक भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है.

मीन आज का राशिफल

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक शक्ति और मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति आपको समाज में प्रभावशाली बनाएगी. करियर की बात करें तो सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे. हेल्थ की बात करें तो घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है.

Also Read: पंचांग 25 मार्च 2026: आज चैत्र शुक्लपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola