Aaj Ka Rashifal,25 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Jan 2024 6:46 AM
Aaj Ka Rashifal, 25 जनवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal,25 जनवरी 2024: आज तारीख है 25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत अधिक अपेक्षाओं का भार डालता है. अगर आप इन अपेक्षाओं को पूरा न करें, तो आपको परिणामों को झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए.
शुभ अंक—2
शुभ रंग— पीला
Also Read: Aries Horoscope Today: मेष राशि वाले मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जानें 25 जनवरी 2024 का राशिफल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा. इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा. जरुरतमंद को खाना खिलाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी.
शुभ अंक—8
शुभ रंग— ग्रे
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दूर से बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है. किसी व्यक्ति से विवाद संभव है. स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है. पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा.
शुभ अंक—7
शुभ रंग— गुलाबी
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है. टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है. आप दोनों के बीच का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा.
शुभ अंक—6
शुभ रंग— लाल
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं. जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लग सकती है. आपके बिजनेस में तरक्की हो सकती है. माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी.
शुभ अंक— 6
शुभ रंग— हरा
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आप अपनी योग्यता व काबिलियत पर भरोसा रखेंगे. आप चतुराई से काम को पूरा करना और करवाने की क्षमता रखते हैं. अपने गुस्से पर काबू रखें. अच्छे व्यापार के योग हैं. मानसिक एवं शारीरिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे
शुभ अंक—6
शुभ रंग— नीला
Also Read: Virgo Horoscope Today: कन्या राशि वालों की सेहत बेहतर रहेगी, जानें 25 जनवरी 2024 का राशिफल
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है. अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है. शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी.
शुभ अंक— 6
शुभ रंग— पीला
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं. पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे. जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे.
शुभ अंक—5
शुभ रंग– पर्पल
Also Read: Scorpio Horoscope Today: वश्चिक वालों का दिन अनुकूल रहेगा, जानें 25 जनवरी 2024 का राशिफल
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे. आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति आपको सफल बनाएगी. उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास की सम्भावना बन रही हैं. कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा लाभप्रद रहेगी.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- आसमानी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज ऐसा होना मुमकिन है. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे. रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठीक हो जाएगा.
शुभ अंक—9
शुभ रंग— भूरा
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे. ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी. इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है. आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा. किसी काम में कोशिश करने से ही किस्मत का सहयोग मिलेगा. सूर्य देव को जल आर्पित करें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
शुभ अंक—4
शुभ रंग— नीला
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी होगी. वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे. कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा.
शुभ अंक—3
शुभ रंग— हरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










