Aaj Ka Rashifal 24 January 2025: मीन राशि वाले लॉटरी, जुआ और शेयर में निवेश न करें, जानें आज 24 जनवरी 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jan 2025 7:52 AM
Aaj Ka Rashifal 24 January 2025
Aaj Ka Rashifal 24 January 2025: आज तारीख है 24 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 24 January 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष- रोजगार के क्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा, सहयोगियों के बीच के मतभेदों का समाधान होगा, धन की प्राप्ति के संकेत हैं.
वृष- व्यापार में प्रगति की संभावना है, नए कार्य की योजना सफल होगी, छात्रों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी.
मिथुन- किसी स्रोत से शुभ फल की प्राप्ति होगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, मित्रों से सहयोग मिलेगा और कोई विशेष इच्छा पूरी होगी.
कर्क- शत्रु सक्रिय होकर हावी हो सकते हैं, खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, संतान के प्रति चिंता बनी रहेगी.
सिंह- सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, यात्रा के दौरान धन लाभ की संभावना है, मन प्रसन्न रहेगा.
कन्या- प्रयास और उत्साह से सभी कार्य सफल होंगे, मेहमानों का आगमन होगा और आप उनकी मेज़बानी में व्यस्त रहेंगे.
तुला- संपत्ति से संबंधित मामलों का समाधान आपके पक्ष में होगा, कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
वृश्चिक- नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा, यश, कीर्ति और मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वाणिज्यिक गतिविधियों में लाभ प्राप्त होगा.
धनु- आय के नए स्रोत विकसित होंगे, नौकर-चाकर, वाहन और भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी, वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.
मकर- अचानक धन लाभ की संभावना है, आशानुसार कार्यों में सफलता मिलेगी, घर में नई वस्तुओं की खरीदारी होगी.
कुंभ- सरकारी नौकरी करने वालों को पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, गृह, भूमि और वाहन का सुख, संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा.
मीन- लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी, नौकरी में पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं, लॉटरी, जुआ और शेयर में निवेश न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










