ePaper

Aaj 14 November 2024 Ka Rashifal: धनु राशि वाले जीवनसाथी पर क्रोध जाहिर करें, जानें आज 14 नवंबर 2024 का राशिफल

Updated at : 14 Nov 2024 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 14 November 2024 Ka Rashifal

Aaj 14 November 2024 Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 14 November 2024: आज गुरुवार 14 नवंबर 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा, जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 14 November 2024: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों का पालन करने वाले लोग राशिफल के प्रति गहरी रुचि रखते हैं. वे यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आज का राशिफल क्या कहता है. आज गुरुवार  14 नवंबर 2024 का राशिफल ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.  इसके माध्यम से जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, प्रेम, धन-धान्य, समृद्धि, परिवार, व्यवसाय और नौकरी से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है. जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

मेष-आज अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें.जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे. अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख टिप्पणी करने से बचे.स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ रहेगा.
शुभ अंक—9  शुभ रंग—पीला

वृष- आज आप अपने प्रिय के प्रेम से अभिभूत महसूस करेंगे. इस दृष्टि से आज का दिन अत्यंत सुंदर रहेगा. आज जो नए निवेश के अवसर आपके समक्ष आएं, उन पर ध्यान दें. लेकिन धन लगाने से पहले उन योजनाओं का गहन अध्ययन अवश्य करें.
शुभ अंक—7 शुभ रंग—काला

मिथुन-आज आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है.घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा.आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें.
शुभ अंक—6 शुभ रंग— हरा  

कर्क-आज घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा.आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें.आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे.इस लिहाज से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा.
शुभ अंक—9  शुभ रंग—पीला

सिंह-आज आपका उत्साह बढेगा.अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं.कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है.इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें.आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है.
शुभ अंक—7  शुभ रंग—ब्लू  

कन्या-आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं.लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं. अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं,तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ.
शुभ अंक—5  शुभ रंग—गुलाबी  

तुला- आज आप अपने साथी के प्रति उनके प्रेम को बेहतर तरीके से समझेंगे, क्योंकि जीवन के एक विशेष पहलू में कुछ कठिनाई हो सकती है. आज आप बिना किसी परेशानी के विश्राम कर सकेंगे. अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें.
शुभ अंक—5 शुभ रंग—हरा

वृश्चिक-आज प्यार में बीमार को भी भला-चंगा करने की ताक़त होती है.रोमांस दरकिनार हो सकता है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे.योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है.वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है.
शुभ अंक—4  शुभ रंग—उजला  

धनु-आज अगर आप अपने जीवनसाथी पर क्रोध जाहिर करेंगे,तो आपको तुरन्त प्रतिक्रिया मिल सकती है.सेहत से जुड़ी समस्याएं आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं.आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए.उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें.
शुभ अंक—3  शुभ रंग—ब्लू

मकर-आज प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें,नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं. दफ़्तर में आपको कुछ उबाऊ काम करना पड़ सकता है.आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं.इसलिए ख़ुद पर काबू रखेंगे.
शुभ अंक—6 शुभ रंग— हरा  

कुम्भ-आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा.व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएँगे.विदेशगमन की संभावना है.किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी. आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे.  
शुभ अंक— 6 शुभ रंग—पीला

मीन-आज आज ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ.मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है.संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा. वैभवी मौज-शौक की वस्तुएँ नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी. उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा.आर्थिक तौर पर सुधार तय है.
शुभ अंक—8  शुभ रंग—गुलाबी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola