Aaj Ka Rashifal,14 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Feb 2024 5:49 AM
Aaj Ka Rashifal, 14 फरवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal,14 फरवरी 2024: आज तारीख है 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यदि आपका विवाह हो चुका हैं तो आज के दिन आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना हैं. किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं जिससे आगे चलकर परेशानी आएगी. ऐसे में अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखे तथा अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दे.व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे. भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें. प्रसन्नता रहेगी.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शिक्षकों से आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा जो आपका करियर बनाने में सहायक होगा. यदि आप स्कूल में हैं तो आज के दिन आपको अपने सहपाठियों का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपकी आधे-अधूरे प्रोजेक्ट्स में सहायता होगी.वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें. प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 1
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सरकारी अधिकारी अपने काम पर विशेष ध्यान दे क्योंकि उन्नति हो सकती हैं तथा वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन भी मिल सकता हैं. निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखे अन्यथा उनकी छवि नकारात्मक बन सकती हैं.धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. सत्संग का लाभ मिलेगा. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यदि आप कॉलेज में हैं तो अपनी शिक्षा को लेकर संशय की स्थिति में रह सकते हैं जो आपको अपने भविष्य के लिए सोचने पर विवश करेगा.बिगड़े काम बनेंगे. निवेश मनोनुकूल लाभ देगा. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है. सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा.आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. तत्काल लाभ नहीं होगा.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मानसिक रूप से आपके मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा तथा पहले की अपेक्षा ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे. चारो ओर सकारात्मक माहौल बना रहेगा जो आपके मन को और आनंदित करेगा.जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी. राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है. विवाद न करें. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. प्रसन्नता रहेगी. बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके व्यापार के लिए अति-उत्तम हैं. यदि कोई काम अभी तक रुका हुआ था तो वह शुरू हो जायेगा जिसमे आपको लाभ मिलेगा. रुका हुआ धन भी वापस आने के संकेत हैं. ऐसे में अपने चारो ओर विशेष ध्यान बनाए रखे तथा किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दे.स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. मनपसंद रोजगार मिलेगा. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे .
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने लिए ऐसे विषयों में रुचि लेंगे जो भविष्य में उनका मार्ग प्रशस्त करेगा. यदि आपकी शिक्षा पूर्ण हो चुकी हैं व नौकरी की तलाश में हैं तो आज नए अवसर मिल सकते हैं. ऐसे में किसी अवसर को हाथ से न जाने दे तथा उस पर काम करे.किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रहेंगे जिससे उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा. ऐसे समय में अपने सीनियर्स का मार्गदर्शन आपको उचित राह दिखा सकता हैं.आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी. बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. काम में मन नहीं लगेगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यदि आपके विवाह को 10 वर्ष से कम का समय हुआ हैं तो आज के दिन आपको अपने पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता हैं जिससे मन खुश होगा. जिनके विवाह को 10 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका हैं उन्हें अपने पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा तथा दोनों कही घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं.कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका पुराना मतभेद चल रहा हैं तो वह आज के दिन समाप्त हो जायेगा व सभी के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा. परिवार के लोगों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा सभी आपका सम्मान करेंगे. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय की गति धीमी रहेगी. आय बनी रहेगी. नौकरी में कार्यभार रहेगा. थकान महसूस होगी. सहकर्मी सहयोग
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को अपने लिए नए क्षेत्र में हाथ आजमाने का अवसर मिलेगा जिसमे वे रुचि भी लेंगे.आय में निश्चितता रहेगी. शत्रु शांत रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा. बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें. दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यदि आप व्यापारी हैं और दुकान पर बैठते हैं तो लेनदेन को लेकर सावधानी बरते. आज आपके किसी अपने के द्वारा पैसो में हेराफेरी करने का प्रयास किया जाएगा. इसलिये इस चीज़ को लेकर पहले से ही सावधान रहे.रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयास सफल रहेंगे. बुद्धि का प्रयोग करें. यात्रा मनोनुकूल रहेगी. कारोबार से संतुष्टि रहेगी. प्रमाद न करें. निवेश से लाभ होगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










