आज का राशिफल 13 मार्च 2026: इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: आज 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि 14 मार्च 2026 की सुबह 05 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उपरांत एकादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.
Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: आज 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार और चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि कई राशियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि धनु राशि में स्थित चंद्रमा आज ब्रह्मांड में एक विशेष हलचल मचा रहे हैं. कुम्भ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की चतुर्ग्रही युति कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर ला रही है, तो कुछ के लिए आज का दिन किसी बड़े खतरे से कम नहीं है. क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी या आपको संभलकर रहने की जरूरत है? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से सभी 12 राशियों का हाल.
आज का मेष राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और लाभ भाव में मौजूद सूर्य-मंगल आपके भाग्य को चार चांद लगा रहे हैं. करियर की बात करें तो पैतृक संपत्ति से लाभ और व्यापार में बड़ी डील फाइनल होने के योग हैं. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. हेल्थ की बात करें तो स्फूर्ति बनी रहेगी, लेकिन पिता की सेहत का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
आज का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सचेत रहें क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा और लाभ भाव के शुक्र-शनि अचानक कोई बड़ा मानसिक तनाव दे सकते हैं. करियर की बात करें तो निवेश में आज भारी नुकसान हो सकता है, सोच-समझकर कदम उठाएं. लव लाइफ की बात करें तो गुप्त संबंधों के कारण बदनामी का डर है. हेल्थ की बात करें तो वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद बृहस्पति आपके व्यक्तित्व को निखारेंगे. करियर की बात करें तो साझेदारी के व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा और नई नौकरी के द्वार खुलेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ प्रेम और रोमांस चरम पर रहेगा. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, बस खान-पान संतुलित रखें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा और अष्टम भाव में मौजूद राहु-मंगल आपके शत्रुओं को शक्तिशाली बना रहे हैं. करियर की बात करें तो ऑफिस में आपके खिलाफ साजिश हो सकती है, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. लव लाइफ की बात करें तो छोटी सी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो पेट और कमर के निचले हिस्से में दर्द परेशान कर सकता है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद केतु आपकी बुद्धि को प्रखर बनाएंगे. करियर की बात करें तो शिक्षा और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी. लव लाइफ की बात करें तो संतान की ओर से हर्षवर्धन समाचार मिलेगा और लव लाइफ सुखद रहेगी. हेल्थ की बात करें तो मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सचेत रहें क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा और छठे भाव में मौजूद सूर्य-राहु सुख-शांति में खलल डाल सकते हैं. कैरियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से अनबन हो सकती है, अपना काम सावधानी से करें. लव लाइफ की बात करें तो घर के बुजुर्गों के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है. हेल्थ की बात करें तो माता की सेहत बिगड़ सकती है, उन्हें ठंडी चीजों से बचाएं.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
आज का तुला राशिफल
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और छठे भाव में मौजूद शुक्र आपकी पराक्रम शक्ति को बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो छोटे भाई-बहनों के सहयोग से व्यापार में तरक्की होगी और छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे. हेल्थ की बात करें तो पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए आप सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा और चतुर्थ भाव में मौजूद मंगल-राहु आपकी वाणी के कारण धन हानि करा सकते हैं. करियर की बात करें तो उधार देने से बचें, पैसा डूबने की पूरी संभावना है. लव लाइफ की बात करें तो कड़वे शब्दों के कारण जीवनसाथी से अलगाव की स्थिति बन सकती है. हेल्थ की बात करें तो मुख या गले से संबंधित संक्रमण हो सकता है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
आज का धनु राशिफल
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में ही चंद्रमा का संचार हो रहा है और तृतीय भाव का सूर्य आपको निडर बनाएगा. कैरियर की बात करें तो आपकी निर्णय लेने की क्षमता करियर में बड़ा उछाल लाएगी. लव लाइफ की बात करें तो वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. हेल्थ की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी फिट महसूस करेंगे.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
आज का मकर राशिफल
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित चंद्रमा और द्वितीय भाव में मौजूद सूर्य-बुध आपके बैंक बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं. करियर की बात करें तो विदेश से जुड़े कार्यों में रुकावट आएगी और अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे. लव लाइफ की बात करें तो दूर रह रहे पार्टनर से अनबन होने की आशंका है. हेल्थ की बात करें तो आँखों में जलन या अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में बना चतुर्ग्रही योग और लाभ भाव का चंद्रमा आपको धनवान बनाने की शक्ति रखता है. करियर की बात करें तो आय के कई नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से रुका काम पूरा होगा. लव लाइफ की बात करें तो मित्रों के जरिए नए रिश्ते जुड़ सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस अधिक उत्साह में अपनी दिनचर्या न बिगाड़ें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी
आज का मीन राशिफल
मीन राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि में शनि-शुक्र की युति और दशम भाव का चंद्रमा कार्यक्षेत्र में आपकी इमेज को नुकसान पहुँचा सकता है. करियर की बात करें तो पद और प्रतिष्ठा पर आंच आने का डर है, अपने आचरण को शुद्ध रखे. लव लाइफ की बात करें तो लव लाइफ में किसी तीसरे का दखल रिश्तों को तोड़ सकता है. हेल्थ की बात करें तो आलस्य के कारण काम रुकेंगे, पैरों में सूजन या दर्द की शिकायत हो सकती है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी
Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




