Aaj Ka Rashifal 02 September 2024: कर्क और सिंह वालों को इन कारणों से रहना होगा सावधान, जानें दैनिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Sep 2024 7:01 AM
Aaj Ka Rashifal 2 September 2024: जानें कैसा रहेगा आज 2 सितंबर 2024 का दिन
Aaj Ka Rashifal 2 September 2024: मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए दिन औसत रहेगा. कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है. जानें ज्योतिषाचार्य से मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल.
Aaj Ka Rashifal 02 september 2024: आज 2 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए साधारण रहेगा. कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना होगा, तो कुछ के लिए दिन अच्छा रहेगा. यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज 2 सितंबर 2024 का राशिफल
मेष-राजकीय कार्य में अधिकारियों से मतभेद होंगे,व्यर्थ की परेशानी होगी,क्रोध-जोश-उतावलेपन में वृद्धि होगी,आमदनी से खर्च अधिक होगा.किसी प्रकार की कोई नवीन समस्या आ सकता है परन्तु आप अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेंगे.
वृष-रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी,परिवार में सुख-शांति का मांगलिक कार्य होंगे.बौद्धिक विकास होगा,रचनात्मक प्रयास सफल होंगे,विरोधियों से परेशानी,व्यर्थ की चिन्ताओं में ध्यान बढेगा.परिश्रम-प्रयत्न से महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी.
मिथुन-जमीन-जायदाद संभंधी काम होगा.विद्यार्थियों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा.धार्मिक कार्य में रूचि होगी,शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.परिश्रम-प्रयत्न से धनप्राप्ति के प्रयासों सफलता मिलेगी,घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा.
कर्क-मानसिक चिंता बढ़ेगी.दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी, आर्थिक हानि तथा सुख शांति की हानि हो सकती है, कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा,आर्थिक परेशानी दूर होगी,सेहत में सुधार होगा,नये वाहन खरीदने का संयोग बनेगा.
सिंह-बिना कारण आप किसी प्रकार की जोखिम से परहेज रखें.कठिन परिश्रम एवं बुद्धि-चतुरता से संकल्पित काम पूरे होंगे,भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी,आर्थिक समस्याओं का सहजता से समाधान होगा,संतान पक्ष से हर्षदायक समाचारों की प्राप्ति होगी.
कन्या- किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी.अधिकांश समय आमोद-प्रमोद से व्यतीत होगा.धार्मिक यात्राएं सफल होगी,अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी,क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है.घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.
तुला-अपनी कर्तव्यनिष्ठा और वाकपटुता से असंभव सा कार्य भी प्रतिपादित कर सकते हैं.रोजगार-व्यापार में सफलता मिलेगी.नवीन योजनायें सफल होगी,आर्थिक लाभ के एकाधिक अवसर मिलेंगे,सरकारी पक्ष का सहयोग समर्थन मिलेगा.
वृश्चिक-चिर परिचितों से भेंट और लाभ,भौतिक सुख-सुविधा मिलेगी.प्रेम प्रसंगों में सफलता,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.रोग-ऋण-शत्रुबाधा से छुटकारा मिलेगा,हर क्षेत्र में सफलता,नवीन व्यापारिक योजना सफल,आर्थिक लाभ होगा.
धनु-नौकरी में पदोन्नति होने का संभावना बन रहा है,धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी.स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा,रूके हुए काम पूरे होंगे,आर्थिक स्थिति सुदृढ़,निर्माण कार्य में प्रगति.धनलाभ के अवसर बनेंगे.
मकर-नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है. घर में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन होगा.थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे,वाहन सुख,यात्रा सुखद.धन लाभ के अवसर बनेंगे,घर-गृहस्थी शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा,मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
कुंभ-मानसिक परेशानी दूर होगी,संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी.कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण,यशस्वी कार्य करने का अवसर, नये लोगों से सम्पर्क,महिला मित्र के माध्यम से लाभ,पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा.
मीन-गृह-भूमि-वाहन का सुख,सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी.बुद्धि-चतुराई से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा,आर्थिक समस्याओं का समाधान,व्यापार वृद्धि.चतुर्दिक हर्ष तथा उल्लास का वातावरण बनेगा.परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










