Aaj Ka Meen Rashifal 31 January 2026: आपकी राशि के शनि और लाभ भाव के ग्रह करेंगे बेड़ा पार, प्रॉपर्टी और करियर में मिलेगी बड़ी कामयाबी
आज का मीन राशिफल 31 जनवरी 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 31 January 2026: आज 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार शनिवार की चतुर्दशी पर आपकी राशि के शनि और मकर के चार ग्रह कर्म की प्रधानता देंगे, वहीं मिथुन के गुरु-चंद्र, कुंभ के राहु और सिंह के केतु आपके लाभ और सुखों का विस्तार करेंगे.
Aaj Ka Meen Rashifal 31 January 2026: आज 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को ब्रह्मांड में 9 ग्रहों का एक अत्यंत विशिष्ट संयोग बन रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु मिथुन में चंद्रमा के साथ युति कर रहे हैं, जबकि सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की मकर राशि में चतुर्ग्रही उपस्थिति कर्मक्षेत्र को सक्रिय कर रही है. आपकी राशि में स्थित शनि, कुंभ के राहु और सिंह के केतु के साथ मिलकर आपके प्रारब्ध और वर्तमान स्वास्थ्य व करियर के बीच संतुलन बना रहे हैं.
मीन राशि: आपकी राशि में शनि और लाभ भाव में चारों ग्रहों का होना धन वर्षा का योग बना रहा है. चौथे गुरु-चंद्र और राहु-केतु के प्रभाव से प्रॉपर्टी के कार्यों में अपार सफलता मिलेगी.
करियर-बिजनेस: लाभ भाव में ग्रहों का जमावड़ा आज ‘धनवर्षा’ करा सकता है. आपकी राशि के शनि और चतुर्थ गुरु की स्थिति करियर में स्थिरता लाएगी, बस केतु के कारण सहकर्मियों पर अंधविश्वास न करें.
लव लाइफ: आपकी राशि के शनि और लाभ भाव के मंगल-शुक्र रिश्तों में स्थिरता लाएंगे. चंद्र-गुरु की चतुर्थ भाव में उपस्थिति घर के वातावरण को सुखद बनाएगी और प्रेम विवाह के योग बनेंगे.
स्वास्थ्य : आपकी राशि में शनि का संचरण आलस्य बढ़ाएगा, वहीं गुरु-चंद्र की शुभ दृष्टि आपके आत्मबल को बढ़ाकर स्वास्थ्य में सुधार लाएगी.
सावधानी: आलस्य त्यागें और काम न टालें.
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए