Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: मीन राशि वालों के लाभ भाव में ग्रहों का जमावड़ा, इनकम के खुलेंगे नए स्रोत और मिलेंगे मजबूत इन्वेस्टर

Updated at : 02 Feb 2026 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज का मीन राशिफल 02 फरवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: आज 02 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज ग्रहों का अद्भुत जमावड़ा मकर राशि में लगा है. सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र चारों मकर राशि में एक साथ बैठकर करियर और अनुशासन पर प्रभाव डाल रहे हैं. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में है, जो भावनाओं को बढ़ाएगा. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि देव मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: मीन (Pisces): शनि आपकी राशि में हैं और गुरु की दृष्टि आपको सहयोग दिलाएगी. आज का दिन आपके लिए काफी लकी रहने वाला है. परिवार का सपोर्ट आपको आगे बढ़ने की हिम्मत देगा. ऑफिस में साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद करेंगे जिससे आपका बोझ कम होगा. छात्रों के लिए पढ़ाई पर फोकस करने का यह सबसे अच्छा दिन है.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: एकादश (लाभ) भाव में ग्रहों का जमावड़ा और गुरु की दृष्टि इनकम के नए स्रोत खोलेगी. स्टार्टअप शुरू करने वालों को शनि की कृपा से स्थायी और मजबूत निवेशक मिल सकते हैं.

लव लाइफ- शनि की साढ़ेसाती के बीच कर्क का चंद्रमा आपको पार्टनर की ओर से बड़ा सहारा दिलाएगा. आज आप अपने पार्टनर को उनकी वफादारी के लिए थैंक यू कह सकते हैं, रिश्ता और मजबूत होगा.

स्वास्थ्य- शनि की साढ़ेसाती और चंद्रमा का गोचर शरीर में भारीपन और आलस्य लाएगा. मौसमी बीमारियों और वायरल फीवर के प्रति विशेष सावधानी बरतें.

सावधानी: दोस्तों के साथ पैसों के मामले में पारदर्शिता रखें. साढ़ेसाती के कारण मानसिक भ्रम हो सकता है.

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें.

शुभ अंक-4.
शुभ रंग- ग्रे

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य!

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola