Aaj Ka Love Rashifal, 21 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Apr 2023 7:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा. लेकिन दोनों के तकरार भी देखने को मिलेगी. वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. प्रियतम आज आपके मूड को ठीक करेगा.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज की ग्रह स्थिति आपके मन को विचलित कर अधीरता उत्पन्न कर सकती है. आप प्रेमी को अपने आलिंगन में भरने की चाहत पाल सकते हैं, जो अभी पूरी नहीं हो सकती है. इसी कारण आप अपना संयम तथा धैर्य खो सकते हैं.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
शादीशुदा जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है. जीवनसाथी और संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे. प्रेम जीवन जीने वालों के लिये आज का दिन बढ़िया रहेगा. साथी के मिजाज से दिल खुश रहेगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
 प्रेमी के साथ छोटी-छोटी प्यार भरी तकरार होने की संभावना बनती है. आप अपनी बात को ऊपर रखने का प्रयास करेंगे तो प्रेमी अपनी बात को सही ठहराने की कोशिश कर सकता है. प्रेमी की प्यार भरी जिद के सामने आप घुटने टेक सकते हैं.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज का दिन मान सामान्य रहेगा. लव पार्टनर को आपसे ये शिकायत हो सकती है आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते हैं. दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी. लेकिन फिर भी लाइफ पार्टनर के करियर को लेकर बेचैनी रहेगी.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेमी अपने प्यार को उजागर करने के पक्ष में हो सकता है लेकिन आप अभी किसी को कुछ भी बताना नहीं चाहेंगे क्योंकि आप दिखावा नहीं चाहते हैं. आप प्रेमी को समझाने की कोशिश कर सकते हैं कि ये आप दोनों के बीच का मामला है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का मजाकिया अंदाज आपके तनाव को कम करेगा. प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन अनुकूल है. यदि सिंगल हैं तो आपको कहीं से ग्रीन सिग्नल मिलने की संभावना है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है. आपके संबंध टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं. यदि पहले से कोई मतभेद चले आ रहे हैं तब आज इनके टूटने की आशंका बन रही है. अगर आप अलग होना चाहते हैं तब बिना आरोप-प्रत्यारोप के अलग हो जाएं.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा. प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपका प्रिय कुछ डिमांडिंग हो सकता है, जिसके लिए आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेमी जीवन अगर कठिन दौर से गुजर रहा है तब आज कुछ आशा की किरण आपको अवश्य नजर आएगी. प्रेमी व आपके मध्य बातचीत होने की संभावना बनती है. अपनी ईगो का त्याग कर आपको भी आगे बढ़ना चाहिए और नई शुरुआत करनी चाहिए.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन सामान्य रहेगा. हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है. दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में उत्साहित होना जरूरी है लेकिन अति उत्साहित होना आपको परेशान कर सकता है. आवश्यकता से अधिक जोश आपके प्रेम संबंधों को खटाई में डाल सकता है. जो जोश आपके अंदर है वही जोश प्रेमी में होना चाहिए तभी ऊर्जा बराबरी कर पाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola