Aaj Ka Love Rashifal, 23 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2022 11:02 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेमी के साथ व्यर्थ की बात पर झगड़ा हो सकता है. कन्फ्यूजन रहेगी, जिस कारण मैरिज लाईफ में तनाव बना रहेगा. बॉयफ्रैंड एवं गर्लफ्रैंड बेवफा हो सकते है. अपने कार्य में मन लगाए, परिणाम अच्छा मिलेगा.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
कोई नया साथी खास हो सकता है. लव लाइफ में आगे बढ़ सकते हैं. प्रेमिका के साथ किसी मुद्दे पर नाराजगी हो सकती है. शादीशुदा लाइफ में वित्तीय मसले पर झगड़े हो सकते है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है. बच्चों की पढ़ाई पर खर्च अधिक रहेगा. आपके काम की अधिकता के कारण पार्टनर के साथ बहस हो सकती है. यात्राएं आपके लिए सार्थक रहेंगी.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
लव पार्टनर से खास तोहफा मिलने वाला है. प्रेमिका को वित्तीय मदद कर सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में रिश्ता अच्छा रहने वाला है. लव लाइफ में आपसी गर्मजोशी रहने वाली है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम संबंधो के लिए अनुकूल समय नहीं है. रिश्तों में गंभीरता लाएं. पति-पत्नी का आपसी स्नेह रिश्तों में प्रेम और सदभावना बढ़ाएगा. अनैतिक रिश्तों के कारण रोमांटिक लाईफ में अविश्वास की भावना प्रबल हो सकती है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज का दिन खास हो सकता है. लव पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है. नव विवाहितों को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
वैवाहिक जीवन वालों के लिए रोमांटिक दिन है. नवयुवक युवतियों को अपने प्रेम संबंधो पर ध्यान देना चाहिए. प्यार भरी बातें होगी. अगर रिलेशनशिप में अविश्वास महसूस कर रहे हैं तो प्यारा सा गिफ्ट देकर या बातचीत के द्वारा सुधार लें.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं. विवाहित जातकों को शादीशुदा लाइफ में आनंद रहने वाला है. पार्टनर के साथ रोमांस करने का भरपूर अवसर मिलेगा.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
सोशल लाइफ ज्यादा एक्टिव रहेगी. कलीग के साथ कार्यस्थल आदि पर ज्यादा समय बिताएंगे. अपने प्रेम को परिवार के लोगों से मिलाने ले जाएं, बात बन सकती है. विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्यार में गर्मजोशी का अनुभव करने वाले हैं. लव लाइफ में साथी का साथ मिलने वाला है. किसी घरेलू कारण से जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. पत्नी की सेहत में धन खर्च होगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लव पार्टनर की तरफ आकर्षित रहेंगे. एक साथ हसीन शाम गुजार सकते है. जीवनसाथी के नाम जमीन जायदाद में इन्वेस्ट कर सकते हैं. प्रेमी की हेल्थ पर खर्च होने की संभावना है. लाइफ पार्टनर के साथ जीवन के मुख्य विषयों पर फैसले लेंगे.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
लव लाइफ को और भी खुशनुमा बनाने के लिए पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में आपसी तनाव बढ़ता हुआ नजर आएगा. नवविवाहित दंपत्ति दूर की यात्रा पर जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










