Aaj Ka Love Rashifal, 12 नवंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Nov 2022 10:01 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्लान बना सकते है. वैवाहिक जीवन में साथी की तरफ से उम्मीद से ज्यादा सहयोग मिलेगा.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आयेगी. यदि आप अपने हम सफर से दूर हैं तो उनसे मिलेंगे. कुछ लोगो का विवाह टल सकता है. अपनी लव लाइफ को लेकर आप भनात्मक रहेंगे. प्रेमी के साथ सोच समझ कर बात करें, किसी बात को लेकर वह बुरा मान सकता है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है. आज आपकी मुलाकात पुराने करीबी से हो सकती है. आने वाले वक्त में जीवन साथी बन सकता है. रिश्ते की बात कंफर्म हो सकती है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
सगाई तय हो सकती है. जिससे परिवार में खुशियाँ आएगी. लव इन रिलेशन में रहने वाले फ्रेंड्स के बीच अनबन हो सकती है. बच्चों को विद्या में अच्छे अंक मिलेंगे जिस कारण घर में खुशी का माहौल बनेगा. लाइफ पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है. बुखार या पेट दर्द से परेशान रह सकते है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
जीवन साथी या पार्टनर के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर समय बिताने के लिए जा सकते हैं. अविवाहित जातकों को शादी के लिए प्रस्ताव आएंगे. जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहने वाली है. किसी पुराने और खास दोस्त से मिल सकते हैं.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
अपने प्रेमी को पाने के लिए आपकी काफी दिनों की मेहनत रंग लाएगी. प्रियतम मान जायेगा. बच्चों और पिता में आपसी मतभेद हो सकते हैं. कुछ लोगों को डाइवोर्स के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं. जरूरत है रिश्तों में सावधानी बरतने की.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज आपके जीवनसाथी का दिन शानदार बीतेगा. साथी को शादी का प्रपोजल दे सकते हैं, जिसके स्वीकार होने की उम्मीद कम है. पत्नी से चल रहा आपसी मतभेद दूर होगा. वैवाहिक जीवन में साथी के साथ आपसी प्यार बना रहेगा.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
रिश्तों को लेकर स्ट्रेस में आ सकते हैं. लेकिन लव रिलेशनशिप के लिए दिन लकी है. लवर से विवाह का योग बन रहा है आज आप अपने प्रेमी को इम्प्रेस करेंगें और प्यार का इजहार भी करेंगे. कार्यवश यात्रा का भी योग बन रहा है. हो सकता है कि आपका विवाह का रिश्ता विदेश से ही आ जाए.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
पार्टनर के साथ नाराजगी खत्म होगी. प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं. नए रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत बन रहे हैं. ऑफिस में किसी के साथ मित्रता बढ़ने की संभावना है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
लव लाइफ में कोई अचानक घटना घटेगी. प्रेम में रोमांच की अनुभूति आपके प्रेम संबंधों में नवीनता लायेगी. सोशल मीडिया पर आज आप एक्टिव रहेंगे . लव पार्टनर आज आपकी बात मानेगा. प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगे. आज का दिन प्रेमी प्रेमिका के लिये रोमांटिक रहेगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमिका को आर्थिक मदद कर सकते हैं. प्रेमी की कोई बात दिल में चुभ सकती है. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आने वाला है. वैवाहिक जीवन में पत्नी के साथ मस्ती भरा समय बिताना पसंद करेंगे.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
सरकारी नौकरी में परेशानी आ सकती है. विदेश जाने के योग बन रहे हैं. अपने प्रियतम के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं. परिवार में कलह हो सकती है. संयम रखें. लवर धोखा भी दे सकता है. पति-पत्नी को आपसी ताल मेल बनाने की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










