Aaj Ka Love Rashifal, 13 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Jun 2023 9:58 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal, 13 जून 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
किसी भी चीज की अधिकता बुरी होती है. आपके मिजाज की रंगीनी आपको परेशानी में डाल सकती है. आपके अधिक रिश्तों के बारे में प्रेमी को पता चल सकता है. जिसकी वजह से लव पार्टनर अधिक मांगें कर सकता है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेमी से लाभ मिल सकता है. जरूरत है तो सिर्फ दृष्टिकोण बदलने की. प्रगति का दिन है. आपसी सलाह कर महत्वपूर्ण निर्णय लें. लव लाइफ रंगीन रहेगी. मैरिड कपल कहीं फंस गये, ऐसा महसूस कर सकते हैं. संगीत में रूचि रहेगी. शाम बेहतर होगी. मिल कर खुशियां मनाएं.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आप आज बहुत उत्साहित हैं. आज का दिन रोमांस से भरा और लव पार्टनर के साथ बीतेगा. प्रेमी के संग अदभुत पल बिताएंगे. आपका साथी आपसे इम्प्रेस होगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
 प्रेमी से आज न मिलने के कारण मन आज उदास रहेगा. प्रेमी की सेहत खराब हो सकती है. धन का व्यय अधिक होगा. आप में क्षमता है, उसका सही सदुपयोग करें. लव रिलेशन में कार्यवश दूरियां आ सकती हैं. नये लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी होगी. विवाह तय करने के लिए पति की नौकरी में बॉस अड़चन डाल सकता है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
संभल कर बोलें, आपका प्रेमी आपसे खफा है. इसका असर आने वाले कल पर पड़ेगा.  अकेले हैं तो पहली नजर में प्यार हो सकता है. विवाहित जोड़ों के लिए उत्साह भरा दिन रहेगा. आज शरमाएं नहीं और अपने प्रेमी के सामने दिल की बात कह दें. जीवनसाथी से आज कुछ मांग लें, इच्छा पूरी हो जायेगी, नहीं तो पछताते रह जाएंगे.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
लव पार्टनर से ब्रेक उप हो सकता है. जीवनसाथी के साथ समझदारी के साथ किए गए व्यवहार से आपसी मधुरता बढ़ेगी. विवाह के इच्छुक जातकों के सामने मुश्किलें आ सकती हैं. आपसी विश्वास लड़खड़ाते रिश्तों मे सुधार लाएगा.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
विवाहित लोग अपने रिश्तों में मधुरता लाने के लिये रोचक मूवी या डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं. प्यार भरी बात दम्पति और लव पार्टनर में आपसी तकरार को कम करेगी. दम्पत्ति को धन निवेश करने से पहले स्थिति का आंकलन कर लेना चाहिये. इससे वे अनावश्यक नुकसान से बच जाएंगे.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 नए प्रेम संबधों की शुरूआत होते—होते रुक सकती है. किसी भी छोटी बात के कारण प्रेमी के साथ लड़ाई हो सकती है. जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार यदि नहीं है, तो रिश्तों में दूरियां रहेगी.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
जीवनसाथी को अचानक हानि हो सकती है. बेकार के खर्चे हावी रहेंगे. सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे. असमंजस के चलते गलत निर्णय ले सकते हैं. प्रेमी के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज लाभ का दिन है. परिवार से लाभ मिलने की उम्मीद है. यदि आप अकेले हैं तो आपकी यात्राऐं ज्यादा होंगी. प्रेमीजन के लिए दिन अनुकूल नहीं है. पति—पत्नी में मनमुटाव हो सकता है. आपको कोई पसन्द भी आ सकता है. जिसके साथ आपकी दोस्ती लंबी चलेगी. विवाहित जोड़ों के बीच अनबन रहेगी, दिमाग को कूल रखें.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आप पूरे जोश में हैं. लव बर्ड्स के लिये दिन अच्छा है. प्रियतम आपसे इंस्पायर्ड रहेगा. विवाह का योग बन रहा है. आज मनपसंद जीवनसाथी मिलने का सुयोग है. खूब रोमांस करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के लिए प्रगतिशील दिन है. आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा. ऑफिस के सहयोगी से दोस्ती प्यार में बदल सकती है. आपका साथी या प्रेमी आप पर विश्वास करता है. आपको अविश्वास की भावना पर रोक लगानी है. प्रेमियों के लिये दिन उत्तम है. विवाहित लोगों की अनबन की सम्भावना है. विदेश से रिश्ता आ सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola