ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 10 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 10 Jan 2023 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 10 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

सोशल मीडिया पर आपकी किसी से दोस्ती हो सकती है. दोनों एक दूसरे को पसंद कर सकते हैं. याद रहे कि किसी से भी दोस्ती करने से पहले उसे भलि-भांति पहले जानने की कोशिश करें. पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बनेंगे.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

रोमांस से भरा दिन, नए मित्र के साथ डेट पर जा सकते हैं. फुलों का गुलदस्ता साथ ले जाएंगे तो बेहतर रहेगा. अपने प्रियतम से आज दिल के राज खोल दें. जीवनसाथी को अचानक खुशखबरी मिल सकती है, जो घर का माहौल बेहतर करेगी. विवाहित जातको में लव रिलेशन का महत्व बढ़ेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं. पार्टनर से ढेरों बातें होगीं. इमोशनल होंगे और किसी बात को लेकर चिंता बढ़ेगी. अवविवाहत के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

प्रेम के रिश्तो में अनबन खत्म होगी. आपसी बातचीत से मसला सुलझा सकते हैं. अपनी रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए आप दोनों को कोशिश करनी पड़ेगी. आज क्रोधवश आप अपने साथी से कुछ गलत कह सकते हैं. बच्चों की शिक्षा को लेकर जीवनसाथी से नोंक झोंक हो सकती है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

दिन रोमांच से लबरेज रहेगा. आज का दिन यादगार बनेगा. सोशळ मीडिया पर ज्यादा समय बिताएंगे. फ्लर्ट करना आज आपके रिश्तों में दूरियां ला सकता है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

घर वाले आज आपका साथ देंगे. ससुराल से आज खुशखबरी मिलने की संभावना है. बहुत सारे ऐसे मत होंगे, जिन पर बात या बहस करने से संबंध बिगड़ सकते हैं. अपने दिल की भड़ास आज निकाल दें. शाम को रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

प्रेमी को आपकी कुछ आदतें बुरी लग लगेंगी. ऑफिस में किसी से डेटिंग का प्रस्ताव मिल सकता है. प्रेमी कपल के लिए आज का दिन बेहतर है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

डेट पर जाएं और हर लम्हें का भरपूर आनंद लें. परिवार के कारण रिलेशन में टेंशन आ सकती है. ससुराल से आज खुशखबरी मिलने की संभावना है. प्रेम से भरी बहुत सारी बातें प्रेमी से करेंगे. मैरिड कपल को पारिवारिक चिंताएं घेरे रहेंगी.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

लव मैरिज और प्रपोज करने के लिए आज का दिन बेहतर है. परिणाम अनुकूल आएंगे. लव कपल एक दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

लव रिलेशन में तनाव रहेगा. लव पार्टनर के साथ आपसी तालमेल नहीं बैठेगा. विवाहित जीवन को सुखी बनाने के लिए कोशिश करेंगे. घर के काम की वजह से तनाव रहेगा. विवाहित दंपत्ति को धन का लाभ होने की संभावना बन रही है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

आज आपको कोई नया लवर मिल सकता है. पुराने पारिवाहिक मित्र की ओर आकर्षित होंगे. दोस्ती प्यार में बदल सकती है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

लव रिलेशन में मधुरता बढ़ेगी. दिन आपके पक्ष में है. आपका स्वभाव लवर को आकर्षित करेगा. सुंदर सुशील जीवनसाथी मिल सकता है, थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी. बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola