Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: कुंभ वालों को राहु का प्रभाव से ऑनलाइन बिजनेस में बढ़ेगी कमाई, खर्चों पर रखें लगाम

Updated:
विज्ञापन

आज का कुंभ राशिफल 02 फरवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: आज 02 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज ग्रहों का अद्भुत जमावड़ा मकर राशि में लगा है. सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र चारों मकर राशि में एक साथ बैठकर करियर और अनुशासन पर प्रभाव डाल रहे हैं. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में है, जो भावनाओं को बढ़ाएगा. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि देव मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: कुंभ (Aquarius): राहु आपकी राशि में है और मकर के ग्रह आपके पारिवारिक सुख को बढ़ा रहे हैं. सेहत को छोड़कर बाकी सभी मामलों में आज का दिन शानदार है. करियर में चीजें आपके मनमुताबिक चलेंगी. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष है, किसी कॉम्पिटिशन या परीक्षा का रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है.

विज्ञापन
आज का राशिफल

करियर-बिजनेस: राहु आपकी राशि में है और मकर के ग्रह बारहवें भाव में. विदेशी कंपनी या ऑनलाइन बिजनेस से लाभ होगा, लेकिन कानूनी पेचीदगियों और फालतू खर्चों से बचकर रहें.

लव लाइफ- राहु की स्थिति लव लाइफ में थोड़ा कन्फ्यूजन पैदा कर सकती है. पार्टनर पर शक करने के बजाय उनसे खुलकर बात करें. आज डिजिटल लव और चैटिंग में काफी समय बीतेगा.

स्वास्थ्य- राहु के कारण अनिद्रा (Insomnia) की समस्या हो सकती है. दिमाग में चलते विचारों के कारण नींद पूरी नहीं होगी, इसलिए सोने से पहले मेडिटेशन करें.

सावधानी: कानूनी पचड़ों और फालतू के खर्चों से दूर रहें. रात में देर तक जागने से बचें.

उपाय: भैरव जी के दर्शन करें और सरसों के तेल का दान करें.

शुभ अंक-9
शुभ रंग- केसरिया

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola