ePaper

Teachers Day 2020 : झारखंड के तीन शिक्षकों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, ऑनलाइन मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Updated at : 05 Sep 2020 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
Teachers Day 2020 : झारखंड के तीन शिक्षकों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, ऑनलाइन मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Teachers Day 2020 : रांची : झारखंड के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के मौके पर वेबिनार के जरिए दो महिला शिक्षिका एवं एक शिक्षक को ऑनलाइन सम्मानित किया.

विज्ञापन

Teachers Day 2020 : रांची : झारखंड के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के मौके पर वेबिनार के जरिए दो महिला शिक्षिका एवं एक शिक्षक को ऑनलाइन सम्मानित किया.

झारखंड के जिन तीन शिक्षकों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऑनलाइन सम्मानित किया, उनमें बोकारो की शिक्षिका डॉ निरुपमा कुमारी, सिमडेगा के शिक्षक स्मिथ कुमार सोनी और जमशेदपुर की शिक्षिका इशिता डे शामिल हैं.

इन तीनों शिक्षकों को आज अपने-अपने जिला मुख्यालयों में उपायुक्त ने राष्ट्रपति की ओर से सिल्वर मेडल, प्रशस्ति पत्र और चेक देकर सम्मानित किया. इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली सामग्री और राशि भेज दी गयी.

Also Read: शिक्षक दिवस 2020 : लोगों के दिमाग से सरकारी स्कूलों की परिभाषा बदलने में कामयाब हुए बेलकप्पी के उत्कृष्ट शिक्षक छत्रु प्रसाद

झारखंड के बोकारो, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय में इस संदर्भ में शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया गया था. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रीय शोक होने के कारण राज्य की हेमंत सरकार ने राजकीय समारोह को स्थगित कर दिया है.

Also Read: Teachers Day 2020 : खूंटी की बच्चियों की पढ़ाई का सारा खर्च उठाकर कामयाब बनानेवाली दिव्यांग शिक्षिका मेरी हस्सा पूर्ति

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पानेवाले झारखंड के शिक्षक हैं-

1. इशिता डे, वाइस प्रिंसिपल, तारापोर स्कूल, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)

2. निरुपमा कुमारी, शिक्षिका, राम रुद्रा प्लस टू हाई स्कूल, चास, बोकारो

3. स्मिथ कुमार सोनी, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सरकारी मिडिल स्कूल, बानो, सिमडेगा

Also Read: Teachers Day 2020 : सरायकेला में 23 शिक्षक होंगे सम्मानित, आठ सितंबर को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola