झारखंड में एक दिन में 9 नये मरीज मिलने से हड़कंप, रांची में Covid19 टास्क फोर्स की बैठक

ranchi dc meets covid19 task force as jharkhand gets 9 new coronavirus positive cases in one day रांची : झारखंड में एक दिन में 9 नये लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है. हालांकि, जिला प्रशासन लगातार बैठकें करके इस जानलेवा वायरस को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है. जिला के उपायुक्त राय महिमापत रे ने बुधवार को भी जिला स्तरीय टास्क फोर्स के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. डीसी ने वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.
रांची : झारखंड में एक दिन में 9 नये लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है. हालांकि, जिला प्रशासन लगातार बैठकें करके इस जानलेवा वायरस को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है. जिला के उपायुक्त राय महिमापत रे ने बुधवार को भी जिला स्तरीय टास्क फोर्स के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. डीसी ने वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.
डिस्ट्रिक्ट कोविड-19 रिस्पांस टास्क फोर्स, मेडिकल रिस्पॉन्स मैनेजमेंट टास्क फोर्स, पब्लिक हेल्थ सर्विलांस टास्क फोर्स, लॉकडाउन इम्पलीमेंटेशन टास्क फोर्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट टास्क फोर्स, वेलफेयर मेजर्स टास्क फोर्स और पब्लिक अवेयरनेस एंड ग्रिवांस रिड्रेसल टास्क फोर्स की बैठक में डीसी ने प्रखंडों में बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.
पब्लिक हेल्थ सर्विलांस टास्क फोर्स के प्रमुख ने डीसी को बताया कि एएनएम, सहिया को पर्याप्त संख्या में ट्रेनिंग दी गयी है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को 50 टीम रिजर्व रखने के लिए कहा गया है. डीसी ने मेडिकल इक्विपमेंट्स की उपलब्धता के संबंध में सिविल सर्जन से जानकारी ली. कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आवश्यक मेडिकल इक्विपमेंट्स की व्यवस्था की जाये.
Also Read: झारखंड : Covid19 के संक्रमण से बोकारो में बुजुर्ग की मौत
अपर समाहर्ता रांची को खेलगांव स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम के साथ नियमित अंतराल पर बैठक करने के लिए कहा. कहा कि क्वारेंटाइन सेंटर के लिए जो भी गाइडलाइंस हैं, उनका अक्षरशः पालन होना चाहिए. उन्होंने रांची जिला के सीमाई क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशेष सावधानी बरतने और सतर्कता के साथ काम करने की सलाह दी.
उन्होंने कहा कि अन्य जिलों से लोग रांची जिला में प्रवेश करें, तो उसकी सघन जांच होनी चाहिए. यदि पूरी सावधानी नहीं बरती गयी, तो कोरोना वायरस के संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ जायेगा. सभी वरीय अधिकारियों और प्रभारी पदाधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया. इतना ही नहीं, सभी राशन दुकानों और सभी मुख्यमंत्री किचन, मुख्यमंत्री दाल भात केंद्रों, कम्युनिटी किचन में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा.
रांची के उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने पंचायतों में आनेवाले प्रवासियों (माइग्रेंट्स) की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. कहा कि पंचायत स्तर पर मुखिया से बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली जाये. बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (नक्सल), रांची के अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष अनुभाजन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, सिविल सर्जन समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




