आज से दूसरी पाली में बंद रहेगा रिम्स का ओपीडी, कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से लिया गया फैसला
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Jan 2022 11:46 AM
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते आज से रिम्स ओपीडी दूसरी पाली में बंद रहेगा. सभी विभागाध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक के बाद ये फैसला लिया गया. यह आदेश आज से रिम्स ही लागू हो जायेगा.
रांची : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने ओपीडी की दूसरी पाली को बंद करने का फैसला लिया है. मंगलवार को रिम्स निदेशक की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक हुई. इसमें रिम्स में बढ़ते संक्रमण के बीच ओपीडी के संचालन पर विचार-विमर्श किया गया.
विभागाध्यक्षों ने संक्रमित कर्मियों के आधार पर मूल्यांकन कर दूसरी पाली के ओपीडी को बंद करने का निर्णय लिया. वहीं, एक सप्ताह तक संक्रमण की रफ्तार पर नजर रखने का निर्णय लिया गया. इसके बाद प्रथम पाली के ओपीडी को बंद करने पर निर्णय लिया जा सकता है. यह आदेश बुधवार से रिम्स में लागू हो जायेगा.
इधर, रिम्स में डॉक्टर, कर्मचारी और मरीजों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से जारी आंकड़े में रिम्स के 51 स्टाफ संक्रमित पाये गये. इनमें सीनियर और जूनियर डॉक्टर के अलावा स्टाफ शामिल हैं. रिम्स में डॉक्टर और कर्मचारियों के संक्रमित होने से ओपीडी और भर्ती मरीजों को चिकित्सा सेवा देने में परेशानी हो रही है. सीमित मैनपावर में कर्मचारी किसी तरह सेवा दे रहे हैं.
रिम्स में फिलहाल रूटीन व इमरजेंसी सर्जरी को जारी रखने का फैसला लिया गया. विभागाध्यक्षों ने कहा कि पहले से मरीजों को ऑपरेशन का समय दिया गया है. ऐसे में रूटीन ऑपरेशन जरूरी है. संक्रमण दर अचानक बढ़ने पर रूटीन ऑपरेशन को बंद करने पर विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










