झारखंड में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल पर कब तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे किसान, ये है अपडेट

Published by :Guru Swarup Mishra
Published at :16 Dec 2022 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल पर कब तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे किसान, ये है अपडेट

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि जब तक राज्य के सुखाड़ से प्रभावित अंतिम कृषक को राहत योजना का लाभ नहीं मिल जाता है तब तक मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल पर किसानों का निबंधन (रजिस्ट्रेशन) जारी रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सुखाड़ से प्रभावित अंतिम किसान को जब तक मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ नहीं मिल जाता है, तब तक मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल पर किसानों का रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा. भूमि दस्तावेजों के सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. अब तक राज्य में 17 लाख 50 हजार 814 लाभुकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

जारी रहेगा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का रजिस्ट्रेशन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के किसानों के आर्थिक स्वावलंबन के लिए कटिबद्ध हैं. सरकार सुखाड़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के जरिए लगातार प्रभावित किसानों से आवेदन प्राप्त कर रही है. राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि जब तक राज्य के सुखाड़ से प्रभावित अंतिम कृषक को राहत योजना का लाभ नहीं मिल जाता है तब तक मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल पर किसानों का निबंधन (रजिस्ट्रेशन) जारी रहेगा.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की देवघर में खतियानी जोहार यात्रा, बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

कृषि मंत्री बादल ने कहा कि अब तक राज्य में 17 लाख 50 हजार 814 लाभुकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. उनमें से 9,13,410 ऐसे किसान हैं जिन्होंने अब तक बुवाई नहीं की है. इसके अलावा 6,69,007 किसान ऐसे हैं जिनकी फसल क्षति 33 फ़ीसदी से ज्यादा है. 1 लाख 68 हजार 397 भूमिहीन कृषक मजदूरों में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है.

Also Read: हाईस्कूल शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार को घेरा

भूमि दस्तावेजों के सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत सबसे ज्यादा पलामू , देवघर और गढ़वा के किसानों ने राहत के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों के भूमि दस्तावेजों के सत्यापन में तेजी लाएं ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसानों को राहत पहुंचाई जा सके.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola