जुर्माना भरने की समय सीमा में मिल सकती है छूट

Updated:
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गये लोगों को जुर्माना भरने की समय सीमा में छूट मिल सकती है. ट्रैफिक एसपी ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे लोगों से लॉकडाउन खत्म होने के बाद जुर्माना लिया जायेगा.

विज्ञापन

रांची : लॉकडाउन के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गये लोगों को जुर्माना भरने की समय सीमा में छूट मिल सकती है. ट्रैफिक एसपी ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे लोगों से लॉकडाउन खत्म होने के बाद जुर्माना लिया जायेगा. जानकारी के अनुसार बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े जाने पर पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिये क्लास करना पड़ता है. वहां से एनओसी मिलने के बाद ही जुर्माना लिया जाता है. लेकिन वर्तमान में लॉकडाउन को लेकर को क्लास बंद है. इसके साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल रूम में ऑफलाइन जुर्माना नहीं लिया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान ट्रैफिक पुलिस लोगों पर पांच करोड़ से अधिक का जुर्माना कर चुकी है. ट्रैफिक अपराध से जुड़े साधारण मामलों में लोगों के पास जुर्माना भरने के लिये ऑनलाइन रसीद भेजे जा रहे हैं. वर्तमान में ऑनलाइन जुर्माना भरवाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola