ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से बदलेगा मौसम का मिजाज, कब से आसमान होगा साफ ? ये है पूर्वानुमान

Updated at : 19 Jan 2023 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से बदलेगा मौसम का मिजाज, कब से आसमान होगा साफ ? ये है पूर्वानुमान

मौसम केंद्र ने अपने पूर्नानुमान में बताया है कि 23 जनवरी से आकाश साफ हो सकता है. 22 जनवरी को राज्य के उत्तरी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं. शेष भागों में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 23 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग की मानें, तो 22 जनवरी तक स्थिति ऐसी ही रहेगी. 23 जनवरी से आकाश साफ होगा. 20 व 21 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं एवं मौसम शुष्क रहेगा. 22 जनवरी को राज्य के उत्तरी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं. शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. 23 एवं 24 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

23 जनवरी से साफ हो सकता है मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को भी आकाश में बादल छाये रहे. ऐसी ही स्थिति 22 जनवरी तक रहेगी. इसके बाद आकाश साफ होने का अनुमान है. इसके बाद न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है. आकाश में बादल छाये रहने से सुबह में कोहरा और धुंध रहेगा. मौसम केंद्र ने अपने पूर्नानुमान में बताया है कि 23 जनवरी से आकाश साफ हो सकता है.

Also Read: Jharkhand: चाईबासा कस्तूरबा विद्यालय मामले में एक्शन, वार्डन समेत टीचर्स का ट्रांसफर, नाइट गार्ड हुआ सेवामुक्त

विमानों की उड़ान पर खराब मौसम का असर

राजधानी रांची में बुधवार की सुबह कुहासा के कारण कई विमानों का आवागमन प्रभावित हुआ. इससे यात्री परेशान रहे. बेंगलुरु रांची एयर एशिया सुबह 7:25 की बजाय सुबह 9:04 में रांची पहुंचा. इसके विलंब से आने के कारण रांची से उड़नेवाला यह विमान सुबह 7:55 की जगह 9:37 में रांची से उड़ा. मुंबई रांची एयर एशिया सुबह 9.55 की जगह दिन के 11:09 बजे रांची पहुंचा. विलंब से आने के कारण रांची मुंबई एयर एशिया दिन के 10:25 की जगह दिन के 11:54 में उड़ा.

Also Read: Naxal News: सिमडेगा में PLFI ने 2 वाहनों को किया आग के हवाले, छोड़ा पर्चा, इलाके में दहशत

खराब मौसम के कारण उड़ान में देरी

पुणे-रांची इंडिगो सुबह 7:45 की जगह 8:13 में रांची पहुंचा. रांची बेंगलुरु एयर एशिया दिन के 11:55 की जगह दिन के 12:36 में उड़ा. रांची बेंगलुरु एयर एशिया दिन के तीन की बजाय शाम चार बजे उड़ा.शाम में मुंबई से रांची आनेवाला गो फर्स्ट रद्द रहा. वहीं कोलकाता-रांची एलाइंस एयर ने सुबह 9.25 की जगह शाम 6.31 बजे लैंड किया. इस कारण रांची से भुवनेश्वर जानेवाला यह विमान दिन के 10 की जगह शाम 7.12 में उड़ा. कोलकाता-रांची इंडिगो ने सुबह आठ की जगह 8.29 में लैंड किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola