Jharkhand Weather Forecast:कड़ाके की ठंड में होगा नये साल का स्वागत, चलेगी शीतलहरी, सर्दी तोड़ेगी रिकार्ड

Updated:
विज्ञापन

Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)

Jharkhand Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरा झारखंड इनदिनों बारिश, घने बादल, कुहासा और ठंड की आगोश में समा गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को सुबह में कुहासा रहेगा और जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, खिली हुई धूप देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरा झारखंड इनदिनों बारिश, घने बादल, कुहासा और ठंड (Jharkhand Weather Forecast) की आगोश में समा गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को सुबह में कुहासा रहेगा और जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, खिली हुई धूप देखने को मिलेगी. हालांकि उत्तर भारत में बर्फबारी (Snowfall) के कारण झारखंड में शीतलहरी (Cold Wave in Jharkhand) चलेगी. इस बार नववर्ष (New Year 2022) का स्वागत कड़ाके की ठंड में होगा. न्यूनतम तापमान कम होने से ठंड में वृद्धि होगी. पहली जनवरी को मौसम (Jharkhand Weather Forecast) साफ रहेगा. सुबह में कुहासा रहने और ठंडी हवा चलने की संभावना है. यह स्थिति अगले चार-पांच दिनों तक रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन से पांच डिग्री तक पारा गिरने से बढ़ेगी परेशानी: मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि एक जनवरी से न्यूनतम तापमान (Jharkhand Weather Forecast) में तीन से पांच डिग्री की कमी आने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. गुरुवार को झारखंड के उत्तर व पूर्व इलाके में बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश कोडरमा (18 मिमी) में रिकाॅर्ड किया गया है. चाईबासा में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. रांची में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

दिसंबर में रांची का पारा चार डिग्री तक पहुंचा है: मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें, तो रांची में दिसंबर में न्यूनतम तापमान (Jharkhand Weather Forecast) चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है. वर्ष 2014 में 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा था. वर्ष 2020 में19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस तक गया.

वर्ष 2011 में 18 दिसंबर को 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वर्ष 2012 में 28 दिसंबर को 5.9 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2013 में दो दिसंबर को 7.1 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2015 में 26 दिसंबर को 5.3 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2016 में 22 दिसंबर को 5.8 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2017 में 18 दिसंबर को 8.0 डिग्री सेल्सियस अौर 2019 में सबसे कम तापमान 28 दिसंबर को 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड़ में और गिरेगा पारा, आज से छायेगा घना कोहरा, जानिए नये साल में कहां होगी बारिश

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola