अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले रांची में आयुष विभाग का 7 दिवसीय योग काउंटडाउन 15 जून से

झारखंड में इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने की तैयारी है. आयुष विभाग ने 7 दिन पहले से ही 7 दिन का योग काउंटडाउन शुरू करने का निर्णय लिया है. काउंटडान 15 जून से शुरू होगा और 21 जून को इसका समापन होगा. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.
पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. भारत में तो इसे उत्सव के रूप में मनाया जाता है. झारखंड में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है. इस साल झारखंड सरकार के आयुष विभाग ने विशेष तौर पर इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया है. झारखंड की राजधानी रांची में 7 दिन का कार्यक्रम तय किया गया है, जिसे ‘7 दिवसीय योग का काउंटडाउन’ नाम दिया गया है. 15 जून से शुरू होने वाला यह काउंटडाउन 21 जून को समाप्त होगा.
राज्य योग केंद्र में होगा योग का काउंटडाउन
आयुष विभाग के निदेशक डॉक्टर फजलुर शमी ने बताया की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए 7 दिवसीय योग का काउंटडाउन 15 जून से ईस्ट जेल रोड स्थित ‘राज्य योग केंद्र’ में शुरू होगा. 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इसका समापन होगा. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य के सभी वेलनेस सेंटर में एनजीओ के माध्यम से योग प्रशिक्षक की सेवा ली जा रही है. हर गांव-आंगन तक योग को पहुंचाने में विभाग जुटा है.
राज्य योग केंद्र में योगाभ्यास का विशेष सत्र
रविवार को रांची स्थित राज्य योग केंद्र में योगाभ्यास के विशेष सत्र के दौरान फजलुर शमी ने ये बातें कहीं. इस अवसर पर रांची जिला आयुष पदाधिकारी डॉ सच्चिदानंद सिंह एवं राज्य योग केंद्र के प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित एवं अन्य चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे. विशेष सत्र में राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षक डॉ अर्चना कुमारी ने योगाभ्यास कराया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी.
7 दिन के काउंटडाउन का विस्तृत कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आयोजित 7 दिन के काउंटडाउन का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है :-
15 जून 2023
-
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास
-
शाम तक 4 बजे से 6 बजे तक भाषण प्रतियोगिता
16 जून 2023
-
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास
-
शाम 4 बजे से 6 बजे तक योगासन प्रतियोगिता (सीनियर)
17 जून 2023
-
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास
-
शाम 4 बजे से 6 बजे तक योगासन प्रतियोगिता (जूनियर)
18 जून 2023
-
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक रन फॉर योगा
अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल
-
शाम 4 बजे से 6 बजे तक चित्रांकन प्रतियोगिता
19 जून 2023
-
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
-
शाम 4 बजे से 6 बजे तक बच्चों का योगाभ्यास
20 जून 2023
-
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
-
शाम 4 बजे से 6 बजे तक रिदमिक, आर्टिस्टिक, एडवांस योग और पुरस्कार वितरण समारोह
21 जून 2023
-
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
-
शाम 6 बजे बजे तक समापन समारोह
Also Read: पड़ोसन के साथ कभी योग क्लास में गया था रांची का गरीब विक्की, अब वियतनाम में सिखा रहा योग
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




