झारखंड के सिमडेगा में कब से शुरू हो रही 11वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप, ये है लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 14 Sep 2021 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के सिमडेगा में कब से शुरू हो रही 11वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप, ये है लेटेस्ट अपडेट

पहले इस चैंपियनशिप का आयोजन तीन अप्रैल से सिमडेगा में ही होना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. हॉकी इंडिया ने इस चैंपियनशिप की नयी तिथियों की घोषणा की. जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में देशभर की कुल 31 टीमों की 650 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगी.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड के सिमडेगा में अगले महीने 11वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप होगी. इसका उद्घाटन 20 अक्तूबर को होगा और समापन 30 अक्तूबर को होगा. सोमवार को हॉकी इंडिया ने इस चैंपियनशिप की नयी तिथियों की घोषणा की. जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में देशभर की कुल 31 टीमों की 650 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगी. वहीं, सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए सिमडेगा में झारखंड टीम का कैंप भी शुरू हो गया है.

पहले इस चैंपियनशिप का आयोजन तीन अप्रैल से सिमडेगा में ही होना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. सोमवार को हॉकी इंडिया ने इस चैंपियनशिप की नयी तिथियों की घोषणा की. जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में देशभर की कुल 31 टीमों की 650 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगी. चैंपियनशिप के आधार पर जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन भी किया जायेगा.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में जिस महिला को मृत समझकर दफना दिया, आखिर वह जिंदा होकर घर कैसे लौटी

सिमडेगा में सब जूनियर नेशनल महिला हॉकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ था, जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब के जरिये 192 देशों में किया गया था. हॉकी झारखंड के महासचिव विजयशंकर सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर से शुरू होनेवाली चैंपियनशिप के उद्घाटन के लिए झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया जायेगा.

Also Read: यौन शोषण मामले में आरोपी सुनील तिवारी को यूपी से लेकर आज लौटेगी रांची पुलिस

सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए सिमडेगा में झारखंड टीम का कैंप भी शुरू हो गया है. हॉकी झारखंड ने हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष को तैयारियों के अलावा खिलाड़ियों व तकनीकी पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था करने को कहा है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में चक्रवात का असर कब से होगा कम, क्या आज भी हैं बारिश के आसार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola