ePaper

Jharkhand News : टाटा स्टील में टेक्निकल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का अवसर,जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई,ये है लास्ट डेट

Updated at : 13 Sep 2021 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : टाटा स्टील में टेक्निकल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का अवसर,जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई,ये है लास्ट डेट

अभ्यर्थी careers.tatasteelindia.com पर अपना आवेदन भेज सकते हैं. इसके लिए 250 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना है. बहाली मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक और इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड के लिए होगी. किसी तरह की समस्या होने पर आवेदक इस ईमेल आईडी snti.recruit@tatasteel.com पर शिकायत कर सकते हैं.

विज्ञापन

Tata steel technical apprenticeship training 2021, जमशेदपुर न्यूज : टाटा स्टील की ओर से डिप्लोमा/आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (टीएटी) के लिए बहाली निकाली गयी है. इसमें चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके साथ ही इन्हें स्टाइपेंड भी दिया जायेगा. इसके लिए 15 सितंबर 2021 तक आवेदन किया जा सकता है. आपको बता दें कि बहाली सिर्फ ट्रेनिंग के लिए निकाली गयी है. इसमें महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी.

अभ्यर्थी careers.tatasteelindia.com पर अपना आवेदन भेज सकते हैं. इसके लिए 250 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना है. बहाली मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक और इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड के लिए होगी. किसी तरह की समस्या होने पर आवेदक इस ईमेल आईडी snti.recruit@tatasteel.com पर शिकायत कर सकते हैं. महिलाओं को इसमें प्राथमिकता मिलेगी. ऑनलाइन लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.

Also Read: टाटा स्टील में डिप्लोमा या आईटीआई पास के लिए अवसर, टेक्निकल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

टाटा स्टील में ट्रेनिंग के लिए न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई या एनटीसी पास होना चाहिए. आवेदक के पास झारखंड का डोमिसाइल होना चाहिए. इतना ही नहीं, एआइसीटीइ और यूजीसी या मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है. पहले से टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप कर चुके अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया जायेगा. 1 जनवरी, 2018 या उसके बाद डिप्लोमा/आईटीआई पास होना अनिवार्य है.

Also Read: JPSC News : ‘जेपीएससी कट ऑफ डेट में क्या वन टाइम छूट देगी’ सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा

सामान्य कोटि के आवेदक का जन्म 1 जुलाई, 2003 से 1 जुलाई 1996 के बीच और एससी, एसटी श्रेणी के आवेदकों का जन्म 1 जुलाई, 2003 से 1 जुलाई, 1995 के बीच होना चाहिए. पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 152 सेंटीमीटर व महिलाओं की लंबाई 142 सेंटीमीटर होनी चाहिए. आंखों की दृष्टि ग्लास के साथ 6/6 होना चाहिए. वजन 45 किलो और पावर ग्लास प्लस या माइनस 4.0 होना चाहिए. आपको बता दें कि टाटा स्टील द्वारा ये बहाली सिर्फ ट्रेनिंग के लिए निकाली गयी है. ट्रेनिंग का उद्देश्य नौकरी नहीं है. इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के किस बयान से नाराज हैं सरकारी स्कूलों के टीचर्स

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola