ePaper

Jharkhand News : सावधान ! बिजली बिल है बकाया, तो जल्द करें भुगतान, नहीं तो कट सकता है कनेक्शन

Updated at : 20 Oct 2021 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : सावधान ! बिजली बिल है बकाया, तो जल्द करें भुगतान, नहीं तो कट सकता है कनेक्शन

झारखंड बिजली वितरण निगम के निदेशक (ऑपरेशन) केके वर्मा ने समीक्षा के दौरान बिजली बिल के बकायेदारों को चिह्नित करने व लोगों को अविलंब बिजली का कनेक्शन देने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने बकायेदारों से बिजली बिल जमा करने का भी आग्रह किया. बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड बिजली वितरण निगम के निदेशक (ऑपरेशन) केके वर्मा ने सभी एरिया बोर्ड के जीएम और एसई को 20 से 31 अक्टूबर तक बिजली बिल वसूली अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने बकायेदारों को चिन्हित करने व बिजली बिल का जल्द भुगतान करने का आग्रह किया. बिजली बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटने का निर्देश दिया. वे मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे.

झारखंड बिजली वितरण निगम के निदेशक (ऑपरेशन) केके वर्मा ने समीक्षा के दौरान बिजली बिल के बकायेदारों को चिह्नित करने व लोगों को अविलंब बिजली का कनेक्शन देने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने बकायेदारों से बिजली बिल जमा करने का भी आग्रह किया. बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने का निर्देश दिया.

Also Read: झारखंड हॉकी टीम में दो जुड़वां बहनों ने बनायी जगह, किरण व काजल बाड़ा ने गरीबी से ऐसे किया संघर्ष

श्री वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि निगम बाहर से बिजली खरीद कर आपूर्ति करता है. ऐसे में यदि उपभोक्ता बिल जमा नहीं करेंगे, तो निगम बिजली कंपनियों को कैसे भुगतान करेगा. उन्होंने शत प्रतिशत बिजली बिल जेनरेट करने का भी निर्देश दिया. श्री वर्मा ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली डिस्कनेक्शन जैसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए बिल का भुगतान करें.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, थमेगी बारिश, कब से होगा मौसम साफ

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola