ePaper

गिरधारी साहू हत्याकांड : थानेदार ने नामजद आरोपी को छोड़ा, हत्या की मिल रही धमकी, डीजीपी से न्याय की गुहार

Updated at : 23 Nov 2021 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
गिरधारी साहू हत्याकांड : थानेदार ने नामजद आरोपी को छोड़ा, हत्या की मिल रही धमकी, डीजीपी से न्याय की गुहार

थाना प्रभारी की कार्यशैली व आरोपी को बचाने का आरोप को लेकर मृतक गिरधारी के पुत्र मनीष ने सोमवार को डीजीपी, एएसपी व ग्रामीण एसपी को पत्र लिखकर थाना प्रभारी रवि शकंर पर विभागीय कार्रवाई करने व सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज (गुलाम रब्बानी) : झारखंड के रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता सुरेश साहू उर्फ गिरधारी साहू हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी सुबोध गोप को पुलिस ने घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन धारा 302 के तहत दर्ज मामले के आरोपी सुबोध गोप को 5 दिन तक थाना में रखने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया. वहीं अन्य तीन नामजद आरोपी खुलेआम बाजार में घूम रहे हैं. थाना प्रभारी की कार्यशैली व आरोपी को बचाने का आरोप को लेकर मृतक गिरधारी के पुत्र मनीष ने सोमवार को डीजीपी, एएसपी व ग्रामीण एसपी को पत्र लिखकर थाना प्रभारी रवि शकंर पर विभागीय कार्रवाई करने व सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की.

मृतक के परिजनों ने बताया कि पिठोरिया थाना प्रभारी रवि शकंर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर उनकी मदद कर रहे हैं, ताकि आरोपी अपना बचाव कर सकें. डीजीपी को दिए आवेदन में मृतक के परिजनों ने कहा है कि पिठोरिया पुलिस द्वारा पिता का हत्यारा सुबोध गोप को छोड़े जाने के बाद आरोपी ने मृतक के पुत्र मनीष को धमकी दी है. धमकी देते हुए कहा है कि केस उठा लो, वरना तुम्हारे पिता की तरह ही तुम्हारे परिवार की हत्या कर देंगे. धमकी के बाद से ही गिरधारी का परिवार डरा सहमा है.

Also Read: Jharkhand News : रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी सुलझाने फिर साहिबगंज पहुंची CBI की टीम

आपको बता दें कि सब्जी विक्रेता पिठोरिया निवासी गिरधारी साहू फेरी करने के लिए 15 अक्टूबर की सुबह सब्जी खरीदने अपने पत्नी के साथ सुबह 6 बजे पिठोरिया बाजार गए थे. तभी उसके किराएदार मंजू देवी, सुबोध गोप व आदित्य गोप ने गिरधारी को बाजार से किनारे ले जाकर लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी. परिजन अधमरा गिरधारी को रिम्स ले गये थे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. घटना से एक दिन पूर्व ही शाम को शीला देवी, सुबोध गोप, आदित्य गोप व मंजू देवी ने गिरधारी के घर आकर सुबह का सूरज नहीं देखने की धमकी भी दी थी.

Also Read: Jharkhand News : JPSC कार्यालय का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, इन मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola