Jharkhand Crime News: रांची में दिव्यांग अंगद महतो की हत्या, अपराधियों ने चाकू से वारकर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Crime News: रांची के टाटीसिलवे थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि दिव्यांग अंगद महतो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार चार साल पहले सड़क दुर्घटना में अंगद दिव्यांग हो गया था. घर में 7-8 किरायेदार रहते हैं, उससे परिवार चलता था.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: झारखंड के रांची जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में दिव्यांग अंगद महतो की चाकू से वारकर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने घर से कुछ दूर हनुमान मंदिर के सामने से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके गई हुई थी. मृतक अंगद घर पर अकेला था. पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हनुमान मंदिर के सामने से शव बरामद

रांची जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के टाटी पूर्वी बाजार टांड़ के समीप अपराधियों ने दिव्यांग अंगद महतो (उम्र 26, पिता-चलना महतो) की चाकू से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को बाजारटांड़ स्थित घर से कुछ दूर स्थित हनुमान मंदिर के सामने से बरामद किया है. ये घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. अपराधियों ने अंगद के पेट व चेहरे सहित सात-आठ जगहों पर वार किया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. टाटीसिलवे पुलिस दिव्यांग की हत्या की जांच में जुटी है. युवक की हत्या किसने की और क्यों की. इसकी जांच पुलिस कर रही है.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड में CBI की रेड, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की व ‍विपिन सिंह के घर छापा

घर पर अकेला था अंगद

टाटीसिलवे थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. शव हनुमान मंदिर के पास कैसे आया. इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार चार साल पहले सड़क दुर्घटना में अंगद दिव्यांग हो गया था. उसके कमर के नीचे का अंग काम नहीं करता था. घर में 7-8 किरायेदार रहते हैं, उससे परिवार चलता था. अंगद पत्नी एवं एक बच्चे के साथ रहता था. पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके सताकी गई हुई थी. अंगद घर पर अकेला था. घर में काम करने वाली महिला रात 9 बजे अंगद के कमरे में खाना पहुंचाकर चली गई थी. गुरुवार की सुबह मंदिर के समीप अंगद का शव बरामद हुआ.

Also Read: Jharkhand News: दुमका डीसी की बड़ी कार्रवाई, बिना माइनिंग चालान के 40 से अधिक ट्रक जब्त, 16 आरोपी अरेस्ट

रिपोर्ट : राजेश वर्मा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola