झारखंड के CM हेमंत सोरेन खिलाड़ियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, देश का मान बढ़ाने वालों को मिलेगी सम्मान राशि
Sarkari Naukri 2021, रांची न्यूज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) 3 अगस्त को खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. सीधी नियुक्ति के तहत 39 में से शेष 12 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा. इससे पहले मुख्यमंत्री 27 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंप चुके हैं.
Sarkari Naukri 2021, रांची न्यूज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) 3 अगस्त को खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. सीधी नियुक्ति के तहत 39 में से शेष 12 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा. इससे पहले मुख्यमंत्री 27 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंप चुके हैं.
आपके शहर में
देश और राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों (Players) को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मान राशि (honor amount ) प्रदान करेंगे. सम्मान राशि ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रही दीपिका कुमारी (Deepika Kumari), हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे (Hockey player Salima Tete), निक्की प्रधान (Nikki Pradhan) और दुबई में आयोजित 2019 बोकिया चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी अजेय राज को राज्य सरकार की ओर से दी जायेगी.
सीधी नियुक्ति (direct appointment) के तहत तीन खिलाड़ियों को सब इंस्पेक्टर और अन्य नौ खिलाड़ियों को आरक्षी के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा. सब इंस्पेक्टर के रूप में मधुमिता कुमारी, रितेश आनंद व भाग्यवती चानू को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. आरक्षी पद के लिए विप्लव कुमार झा, दिनेश कुमार, कृष्णा खलखो, एम विजय कुमार, लवली चौबे, लखन हांसदा, सरिता तिर्की, फरजाना खान व रीना कुमारी को नियुक्ति पत्र मिलेगा.
पर्यटन, खेल, संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि राज्य सरकार झारखंड के खिलाड़ियों (Players Of Jharkhand) के कल्याण और उच्चतम स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.
आपको बता दें कि झारखंड के 39 खिलाड़ियों में से 27 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही नियुक्ति पत्र सौंप चुके हैं. 12 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना बाकी है. इसी दिशा में इन खिलाड़ियों को नियक्ति पत्र सौंपा जायेगा. इस दौरान देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मान राशि भी मुख्यमंत्री द्वारा दी जायेगी.
Also Read: मां-पिता की मौत के बाद कुपोषित पोते के दूध के लिए दादी ने रख दी थी जमीन गिरवी, अब खुद करेंगी परवरिश
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए