ePaper

...जब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ऑटो चलाकर पहुंचे विधानसभा

Updated at : 09 Sep 2021 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
...जब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ऑटो चलाकर पहुंचे विधानसभा

भाजपाइयों पर लाठी चार्ज के विरोध में आज गुरुवार को बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सदन के अंदर भी हंगामा किया. उधर, विधायक और पूर्व वि‍धानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह द्वारा सदन में ऑटो एजेंट कहने के खिलाफ आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खुद ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ऑटो एजेंट कहे जाने के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता. उधर, लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा विधायकों ने हंगामा किया.

भाजपाइयों पर लाठी चार्ज के विरोध में आज गुरुवार को बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सदन के अंदर भी हंगामा किया. सदन के बाहर हाथों में तख्ती लिए भाजपा विधायकों ने काला गमछा के साथ विधानसभा पहुंचकर विरोध जताया. सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी विधायकों ने लाठीचार्ज के खिलाफ सदन के बाहर विरोध दर्ज कराया.

Also Read: Jharkhand Tourist Places : खूबसूरती में चार चांद लगाते ये पर्यटन स्थल

रांची से बीजेपी विधायक और पूर्व वि‍धानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह द्वारा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सदन में ऑटो एजेंट कहने के खिलाफ आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खुद ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आदिवासी, दलित, पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी है.

Also Read: Tourist Places In Jharkhand : पर्यटकों का मन मोहते ये पर्यटन स्थल

आपको बता दें कि भाजपा मानसून सत्र के पहले दिन से सत्ता पक्ष पर हमलावर है. बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी है. आज आखिरी दिन भी बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया. झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने का मामला गरमाया रहा. बीजेपी विधायक इस आदेश को रद्द करने या फिर सभी धर्मों के लिए अलग-अलग कमरे आवंटित कराने पर अड़े हैं. कल बुधवार को भाजपाइयों पर लाठीचार्ज किया गया. इसमें कई चोटिल हैं.

Also Read: Tourist Places In Jharkhand : पलामू किला व मंडल डैम की खूबसूरती देखिए

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola